{"_id":"6071b01767ac50097d726567","slug":"bjp-leader-bodhpal-singh-shot-and-attacked-by-goons-during-campaign","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: चुनाव की तैयारियों के दौरान भाजपा नेता बोधपल सिंह को मारी गोली, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: चुनाव की तैयारियों के दौरान भाजपा नेता बोधपल सिंह को मारी गोली, हालत गंभीर
Sat, 10 Apr 2021 07:33 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sat, 10 Apr 2021 07:33 PM IST
विज्ञापन
गोली लगने से घायल बोधपल सिंह
- फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ जिला पंचायत सदस्य चुनाव की तैयारियों में जुटे भाजपा नेता बोधपल सिंह को शनिवार को बदमाशों ने गोली मार दी। अतरौली के गांव गुलापुर में दिनदहाड़े वोट मांगने के दौरान समर्थकों के बीच गाड़ी में चढ़ते समय उनपर हमला किया गया।
विज्ञापन
गोली पेट को चीरते हुए बाहर निकल गई, वहीं उनपर फरसे से भी हमला किया गया। मालूम हो कि पूर्व में भाजपा के जिला मंत्री बोधपाल सिंह वर्तमान में बिजौली ब्लॉक के भाजपा चुनाव संयोजक भी हैं। इस बार वो खुद जिला पंचायत वार्ड संख्या तीन से टिकट के दावेदार भी हैं।
विज्ञापन
बोधपाल सिंह मूल रूप से सिरसा गांव के रहने वाले हैं। वारदात के बाद तुरंत उन्हें जिला मुख्यालय के नर्सिंग होम लाया गया। यहां भाजपा जिलाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह, जिला प्रवक्ता अजित आर्य सहित तमाम भाजपा नेता अस्पताल में पहुंचे रहे। पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन