फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   BJP leader beaten with sticks, condition critical

Aligarh News: भाजपा नेता को लाठी-डंडों से पीटा, हालत नाजुक

Wed, 05 Jul 2023 01:07 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jul 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
BJP leader beaten with sticks, condition critical
घायल भाजपा नेता अस्पताल में भर्ती। - फोटो : Samvad
गांव दुभिया में सोमवार को खेत पर फसल की सिंचाई कर रहे भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष को कुछ युवकों ने लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया।अस्पताल में भाजपा नेता की हालत नाजुक बनी हुई है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पांच युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव निवासी महीपाल सिंह ने बताया कि सोमवार को उनका बेटा जितेंद्र उर्फ शीपू अपने खेत में पानी लगा रहा था। इसी दौरान गांव के ही बंजारा समाज के कुछ युवक खेत पर पहुंचे और ट्यूबवेल की कुंडी में नहाने लगे। जितेंद्र ने उनसे कहा कि कुंडी के पानी को लोग पीने के लिए इस्तेमाल करते हैं, इसे गंदा मत करो। इसी बात से आहत होकर युवकों ने जितेंद्र को ईंट-पत्थर व लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया। जिससे वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गया।
विज्ञापन

पड़ोस के खेत में काम कर रहा एक युवक भागकर वहां पहुंचा। उसने घटना के बारे में जानकारी दी। उसके बाद पुलिस को सूचित कर दिया। पुलिस ने घायल भाजपा नेता को उपचार के लिए सीएचसी भेजा। जहां से डाक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजनों का कहना है कि हालत गंभीर होने पर उसे निजी अस्पताल की आईसीयू में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मोनू, लोकेश, आलोक, धोनी व बॉबी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed