{"_id":"5ed30cd065c06ba2b9600ea79c935884","slug":"bjp-in-panchayat-chunav-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिग्गज भाजपाइयों के सिर फूटेगा पिछड़ने का ठीकरा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिग्गज भाजपाइयों के सिर फूटेगा पिछड़ने का ठीकरा
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
Updated Tue, 03 Nov 2015 02:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़। भारतीय जनता पार्टी को इस पंचायत चुनाव में झटका लगा है। इसे पिछले पंचायत चुनाव की अपेक्षा तीन सीटें कम मिली हैं। यह स्थिति तब है जब उत्तर प्रदेश में इसकी स्थिति बेहतर मानी जा रही थी। पंचायत चुनावों के नतीजे आने के बाद सोमवार को आगरा में हुई भाजपा ब्रज क्षेत्र की बैठक में यह मुद्दा छाया रहा।
बैठक में अलीगढ़ में पिछले जिला पंचायत चुनाव में मिलीं 11 सीटों की अपेक्षा इस बार जीत का ग्राफ गिरने पर चिंता प्रकट की गई। अलग बात है कि इसका जवाब देने को जिलाध्यक्ष देवराज सिंह और महानगर अध्यक्ष दीपक मित्तल वहां मौजूद नहीं थे। बताते हैं कि बैठक में कुछ दिग्गज नेताआें पर इसकी गाज गिरने के संकेत दिए गए हैं। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पंचायत चुनाव प्रभारी हरद्वार दुबे भी मौजूद थे।
ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में आगरा, मथुरा, हाथरस, अलीगढ़, एटा, कासगंज, फीरोजाबाद, मैनपुरी के जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष, जिला सदस्यता सत्यापन अधिकारी, जिला प्रशिक्षण प्रमुख बुलाए गए थे।
विज्ञापन
इस दौरान उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी व दिल्ली के सांसद रमेश बिधूड़ी व ब्रज क्षेत्र के प्रभारी गोपाल टंडन ने सदस्यता सत्यापन, आजीवन सहयोग निधि, जिला कार्यालय निर्माण, मंडल परिसीमन और आगामी संगठन चुनाव पर चर्चा की। पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने बताया कि 15 से 20 नवंबर तक बूथ स्तर का चुनाव, 20 से 30 नवंबर तक मंडलों का चुनाव और 1 से 10 दिसंबर तक जिलाध्यक्षों का चुनाव होना है।
अलीगढ़ से बैठक में शामिल होने वालों में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रघुराज सिंह, मीना कुमार, अनिल पाराशर, क्षेत्रीय मंत्री सुनील पांडे, पूनम बजाज, मीडिया प्रभारी डॉ. राजीव अग्रवाल थे।