फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   BJP foundation day today

BJP: स्थापना दिवस आज, सुबह गोष्ठियां, शाम को आतिशबाजी, एक लाख घरों पर फहरेगा भाजपा का झंडा

Sun, 06 Apr 2025 01:49 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 06 Apr 2025 01:49 AM IST
सार

भाजपा का स्थापना दिवस आज है। पार्टी कार्यालय पर झंडा फहराने के साथ प्रदेशभर में कार्यकर्ता अपने घरों पर झंडा लगाएंगे। कार्यालय को सजाकर मिठाई बांटी जाएगी।

विज्ञापन
BJP foundation day today
भाजपा। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस 6 अप्रैल को धूमधाम से मनाया जाएगा। 5 अप्रैल को देर शाम तक पार्टी के कयामपुर स्थित कार्यालय को सजा दिया गया। 6 अप्रैल को अलीगढ़ जिले के सभी सात विधानसभा क्षेत्रों में एक लाख घरों पर भाजपा के झंडे फहराए जाएंगे। सुबह जिले में कई स्थानों पर गोेष्ठियां होंगी तथा शाम को आतिशबाजी की जाएगी।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सुबह करीब नौ बजे प्रदेश अध्यक्ष पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर झंडा फहराएंगे और बाद में प्रदेशभर में कार्यकर्ता अपने घरों पर झंडा लगाएंगे। झंडा लगाते हुए फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड भी करेंगे। भाजपा का 45वां स्थपना दिवस बड़े स्तर पर मनाने की तैयारी की गई है। इसके लिए पार्टी के प्रदेश कार्यालय से अभी जिलों को कार्यक्रम जारी किए गए हैं। इसके तहत 6 अप्रैल को कार्यालय को सजाकर मिठाई बांटी जाएगी।
विज्ञापन


कार्यकर्ता अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाएंगे। झंडे के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर #bjp4viksitBharat हैशटैग के साथ पोस्ट करना है। जिला स्तर पर प्रदर्शनी लगाई जाएगी। 7 अप्रैल को प्रत्येक बूथ पर डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और भारत माता का चित्र लगाकर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। 8 और 9 अप्रैल को सक्रिय सदस्यों के सम्मेलन होंगे। सात से 12 अप्रैल तक गांव चलो अभियान चलाया जाएगा। मंडल स्तर से ऊपर के कार्यकर्ता गांव और वार्ड में प्रवास करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा कार्यालय में चलाया स्वच्छता अभियान 

भारतीय जनता पार्टी के कयामपुर स्थित जिला कार्यालय पर शनिवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। भाजपा नेता सुबह साढ़े आठ बजे कार्यालय पर पहुंच गए और कार्यालय की सफाई में जुट गए। शाम तक कार्यालय को सजा दिया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष कृष्ण पाल सिंह लाला, शिवनारायण शर्मा, ठा. सुरेश सिंह, गौरव शर्मा, शल्यराज सिंह, अवध बघेल, भुवेंद्र शर्मा चुनमुन, हरेंद्र कालू, सुशील गुप्ता, जयदीप गौड़ आदि मौजूद रहे। 

पार्टी के स्थापना दिवस का उत्साहपूर्वक मनाने के लिए प्रदेश नेतृत्व से गाइड लाइन मिली हैं। इसके तहत कार्यक्रम किए जाएंगे। - कृष्ण पाल सिंह लाला, जिलाध्यक्ष भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed