फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   BJP divided into camps in Braj province Change of organization postponed in four districts including Aligarh

UP: यहां खेमों में बंटी भाजपा...मंडल, जिला और महानगर अध्यक्ष के चुनाव टले; इन चार जिलों में संगठन का बदलाव टला

Sat, 01 Mar 2025 06:11 PM IST
शाहरुख खान अभिषेक शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़
अभिषेक शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 01 Mar 2025 06:11 PM IST
सार

अलीगढ़ संगठन के दोनों जिले (महानगर और जिला) ब्रज प्रांत के उन चार जिलों में शामिल हैं, जहां फिलहाल चुनाव नहीं होंगे। मतलब जो कमेटियां काम कर रही हैं, वही सक्रिय रहेंगी। ब्रज प्रांत के चार जिलों में हाथरस व फिरोजाबाद जनपद भी शामिल हैं, जहां यह प्रक्रिया टाली गई है।

विज्ञापन
BJP divided into camps in Braj province Change of organization postponed in four districts including Aligarh
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चार खेमों में बंटी स्थानीय भाजपा की गुटबाजी का ही परिणाम है कि मंडल से लेकर जिला और महानगर अध्यक्षों का चुनाव स्थगित कर दिया गया है। पूरे प्रदेश में संगठनात्मक चुनाव का शोर है, मगर अलीगढ़ में चुनाव प्रक्रिया दो माह के लिए टल गई है। 
विज्ञापन


अलीगढ़ संगठन के दोनों जिले (महानगर और जिला) ब्रज प्रांत के उन चार जिलों में शामिल हैं, जहां फिलहाल चुनाव नहीं होंगे। मतलब जो कमेटियां काम कर रही हैं, वही सक्रिय रहेंगी। ब्रज प्रांत के चार जिलों में हाथरस व फिरोजाबाद जनपद भी शामिल हैं, जहां यह प्रक्रिया टाली गई है।
विज्ञापन


प्रदेश भर में पार्टी के संगठनात्मक चुनाव का शोर दिल्ली विधानसभा चुनाव के पहले से मचा हुआ है। इस बीच प्रदेश नेतृत्व ने संगठनात्मक स्तर पर जिला अलीगढ़ व महानगर के मंडल अध्यक्षों के चुनाव के लिए प्रभारी नियुक्त किए। इन्होंने यहां पहुंचकर नामांकन लेने की प्रक्रिया अपनाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अलीगढ़ महानगर के आठ व अलीगढ़ जिले के 27 मंडल हैं, इन सभी में चार खेमों की गुटबाजी चरम पर पहुंच गई। आलम ये हो गया कि मंडल अध्यक्ष तक के छोटे स्तर के चुनाव की जोर आजमाइश प्रदेश स्तर तक पहुंच गई। समन्वय नहीं बना और खींचतान के चलते प्रक्रिया रोक दी गई।
 

अब तय हुआ है कि अलीगढ़ जिला व अलीगढ़ महानगर के साथ-साथ ब्रज प्रांत में शामिल हाथरस व फिरोजाबाद जनपद की चुनाव प्रक्रिया होल्ड कर दी जाए। इन पर विचार या तो प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के बाद होगा या फिर कुछ माह इंतजार के बाद होगा। इस टालमटोल में अब तक ताकत लगा रहे दावेदार परेशान हैं कि कहीं उनके अब तक के प्रयास बेकार न चले जाएं।

ऐसे होना था जिला-महानगर अध्यक्ष का चुनाव
संगठन की चुनाव प्रक्रिया के तहत पहले मंडल अध्यक्षों का चुनाव होना था। इसमें मंडल अध्यक्ष और एक प्रभारी बनाया जाता। ये लोग जिला व महानगर अध्यक्ष पद पर नामांकन के लिए प्रस्तावक बनते। ऐसे में जब तक मंडल अध्यक्ष का चुनाव नहीं होगा। तब तक जिला व महानगर अध्यक्ष का चुनाव टल गया है।
 

अलीगढ़ के साथ-साथ ब्रज प्रांत में शामिल हाथरस व फिरोजाबाद में संगठन स्तर के चुनाव को होल्ड किया गया है। इसके पीछे की वजह समन्वय न बनना है। अब चुनाव कुछ माह बाद होगा।
-कृष्णपाल लाला, जिलाध्यक्ष भाजपा
 

समन्वय की कमी के चलते अलीगढ़ के साथ फिरोजाबाद व हाथरस में संगठन चुनाव कुछ समय के लिए होल्ड किया गया है। पुराने मंडल अध्यक्ष ही पूरे जोश के साथ काम कर रहे हैं। -इंजी.राजीव शर्मा, महानगर अध्यक्ष भाजपा

चर्चा ये भी, संघ प्रमुख के प्रवास के बाद विचार
पार्टी सूत्रों के बीच चर्चा ये भी है कि 17 से 21 अप्रैल तक संघ प्रमुख मोहन भागवत का प्रवास अलीगढ़ में प्रस्तावित है। इस प्रवास में संघ के प्रमुख पदाधिकारियों संग स्थानीय पदाधिकारियों की चर्चा होगी। इसे लेकर संगठन लगा हुआ है, प्रवास के इंतजाम किए जा रहे हैं। चर्चा है कि उनके प्रवास के बाद अलीगढ़ में संगठन चुनाव पर कुछ होगा।

ये हैं चार खेमें, जिनमें बंटी भाजपा
  • पहला खेमा केंद्रीय जनप्रतिनिधि की अगुवाई में सक्रिय है। इस खेमे ने मंडल अध्यक्षों पर अपनी सूची के अनुसार चयन का जोर लगाया था।
  • दूसरा खेमा राज्य के कद्दावर जनप्रतिनिधियों की अगुवाई में सक्रिय है। यह खेमा अपने अनुसार मंडल अध्यक्षों का चयन कराने के प्रयास में है।
  • तीसरा खेमा एक पूर्व कद्दावर जनप्रतिनिधि के सहारे ताकत लगाए हुए है।
  • चौथे खेमे में संगठन के वे लोग हैं, जो किसी खेमे में नहीं जाते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed