फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   BJP District President and his son summoned in court

अलीगढ़ः मारपीट के मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष व उनके पुत्र न्यायालय में तलब

Fri, 17 Dec 2021 12:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
BJP District President and his son summoned in court
अतरौली के भाजपा नेता के भतीजों के साथ घर में घुसकर मारपीट के मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष रिषीपाल सिंह व उनके पुत्रों की मुश्किल बढ़ सकती हैं। न्यायालय ने जिलाध्यक्ष समेत नौ लोगों को 12 जनवरी तक न्यायिक मजिस्ट्रेट अतरौली के समक्ष अपराध विचारण के लिए तलब किया है। इसके लिए समन जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

वाकया 11 जुलाई 2018 का है। जिसमें कहा गया है कि अतरौली निवासी भाजपा के पूर्व जिला मंत्री अतुल गुप्ता के नाबालिग भतीजे यश गुप्ता व रिषभ गुप्ता मोहल्ला मुगलान में अपनी हलवाई की दुकान पर बैठे थे। तभी मोटरसाइकिल खड़ी करने को लेकर कुछ युवकों से विवाद हो गया। इसी दौरान युवकों ने फोन करके 8-10 लोगों को वहां बुला लिया। लाठी डंडों से मारपीट शुरू कर दी। बचने के लिए दोनों किशोर अपने घर में घुस गए। विपक्षी भी उनके घर में घुस आए और मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन

इससे उनके गंभीर चोटें आई थीं। जिसमें रिषीपाल सिंह, प्रशांत पुत्र शशिकांत, बिट्टू पुत्र शशिकांत, बबलू पुत्र पोशाकीलाल, गौरव शर्मा पुत्र सत्यप्रकाश, श्याम सुंदर भारद्वाज पुत्र सत्यप्रकाश, तपेश उर्फ विवेक चौधरी पुत्र रिषीपाल सिंह, विभांशु पुत्र रिषीपाल सिंह व विष्णु पुत्र पप्पू चौधरी के नाम प्रकाश में आए। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि जिला स्तरीय अधिकारियों के आदेश पर थाने में कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़ित पक्ष ने डीआईजी से शिकायत की तो पुलिस ने एक माह बाद रिपोर्ट दर्ज की। इसके बाद पुलिस ने फाइनल रिपोर्ट लगाकर न्यायालय में भेज दी। इसके बाद पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली। इस पर आठ दिसंबर को दिए आदेश में न्यायालय ने कहा कि इनके खिलाफ प्रथम दृष्टया मामला बनता प्रतीत हो रहा है। जिसमें सभी 12 जनवरी तक न्यायालय में अपराध विचारण के लिए तलब किए गए हैं और समन जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed