{"_id":"65ff284c14ef9a76bf0633ac","slug":"bjp-cwc-meeting-held-late-night-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Election: भाजपा सीडब्ल्यूसी की बैठक हुई देर रात, दावेदारों में बेचैनी बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Election: भाजपा सीडब्ल्यूसी की बैठक हुई देर रात, दावेदारों में बेचैनी बढ़ी
Sun, 24 Mar 2024 05:38 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 24 Mar 2024 05:38 AM IST
सार
भाजपा ने प्रदेश में अलीगढ़ सहित दो दर्जन सीटें होल्ड कर रखी हैं। इसके अलावा अन्य प्रदेशों की सीटें भी बाकी हैं। इसे लेकर दावेदार लगातार प्रयासरत हैं। 24 मार्च को दिन में किसी भी वक्त प्रत्याशियों की घोषणा हो सकती है।
विज्ञापन
बीजेपी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
लोकसभा चुनाव के लिए सपा ने प्रत्याशी घोषित कर दिया है। मगर सबसे ज्यादा बेचैनी भाजपा के प्रत्याशी की घोषणा को लेकर है। हालांकि 23 मार्च को दिल्ली में सीडब्ल्यूसी की बैठक देर रात तक हुई। इस खबर के आने के बाद दावेदारों और समर्थकों की बेचैनी बढ़ी रही। हालांकि देर रात समाचार लिखे जाने तक कोई खबर बाहर नहीं आई। 24 मार्च को टिकट घोषित हो सकती हैं।
विज्ञापन
भाजपा ने प्रदेश में अलीगढ़ सहित दो दर्जन सीटें होल्ड कर रखी हैं। इसके अलावा अन्य प्रदेशों की सीटें भी बाकी हैं। इसे लेकर दावेदार लगातार प्रयासरत हैं। मगर भाजपा केंद्रीय कार्य समिति की बैठक का इंतजार हो रहा था। यह बैठक 23 मार्च देर रात दिल्ली में हुई। जिसमें यूपी से मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष सहित केंद्र के तमाम पदाधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन
परिणाम को लेकर तरह तरह की अफवाहें व आशंकाएं वायरल होती रहीं। हालांकि संभावना इस बात की अधिक हैं कि निर्णय होने पर 24 मार्च को दिन में किसी भी वक्त घोषणा हो सकती है। अगर किन्हीं कारणों से ये संभव नहीं हुआ तो फिर एक दो दिन और टिकट घोषणा टल सकती है। बता दें कि अलीगढ़ सीट पर मौजूदा सांसद सहित कई दावेदार मैदान में हैं और सभी के अपने-अपने प्रयास हैं।
विज्ञापन