फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   BJP becomes the arena in BJYM gang war, leaders target senior leaders and public representatives

Aligarh News: भाजयुमो की गैंगवार में भाजपा बनी अखाड़ा, नेता वरिष्ठों व जनप्रतिनिधियों पर साध रहे निशाना

Fri, 20 Mar 2026 03:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
BJP becomes the arena in BJYM gang war, leaders target senior leaders and public representatives
भाजयुमो की गैंगवार अब भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के बीच शीतयुद्ध सरीखे हालात पैदा कर रही है। वरिष्ठ नेता भी अब भाजयुमो टीम के अवैध कारोबार व गैंगवार को लेकर खुल कर आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन



इसी क्रम में भाजपा में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहे सामाजिक संगठन आहुति के अध्यक्ष अशोक चौधरी ने भाजयुमो में सब कुछ वरिष्ठ जनों व जनप्रतिनिधियों के संरक्षण में होने का आरोप लगा दिया है। उन्होंने अपने फेडबुक पेज से यह पोस्ट कर संगठन में खलबली मचा दी है। अब इस वार के बाद संगठन क्या कदम उठाएगा। यह आने वाला समय बताएगा।
विज्ञापन




अशोक चौधरी ने अपनी पोस्ट में सीधे कहा है कि अलीगढ़ की भाजपा दिशाहीन हो गई है। इसके बाद उन्होंने लिखा है कि सराय हकीम में भजयुमो के टकराव व फायरिंग से वे बेहद आहत हैं। क्योंकि अलीगढ़ को ऐसे साहसी युवाओं की जरूरत रहती है। मगर कुछ माननीयों की सियासत के कारण उन्हें हम खोते जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



पहले भाजयुमो व बजरंग दल में टकराव हुआ। हमने ये नहीं रोका तो बच्चों को खो देंगे। उन्होंने अपने 1980 व 90 के दौर के टकराव बताए हैं। पर कभी गोली नहीं चली। वे कहते हैं कि युवाओं की तीन लेयर में से एक पढाई, एक व्यापार व एक राजनीति में आती है। मगर हमारे जिले में युवाओं के प्रति कोई माननीय,नेता या पदाधिकारी संवेदनशील नही है।सिर्फ स्वार्थ सिद्ध किये जा रहे हैं। इन नेताओं ने आईपीएल, सट्टा, गांजा, शराब आदि अवैध कारोबारों में इन युवाओं को टूल बनाकर अपने कारोबार विस्तार पर काम किया है। पुलिस सब जानती है। पर नजरअंदाज करती है। उसी का परिणाम ये घटना है। इस पर संघ को ध्यान देना चाहिए।

उन्होंने कहा है कि इसको नियंत्रण करने के लिए एक समर्पित, उच्च चरित्र वाली, स्पष्ट दृष्टिकोण वाली टीम चाहिए। उन्होंने अलीगढ़ से निकले नेताओ का जिक्र करते हुए इस मामले में पुलिस को भी सब कुछ सार्वजनिक करने पर लपेटा है। अंत मे कहा है कि



अब भाजपा के शीर्ष नेता जनता में माफिया की छवि के साथ जी रहे हैं, सेवक की छवि के साथ नहीं। यह भाजपा के भविष्य के लिए विनाशकारी है।



ऐसे में अपने साहसी युवाओं को संरक्षित करना है उनका टकराव हर हाल में रोकना, यह अलीगढ़ की आवश्यकता है और उसके लिए एक गंभीर नेतृत्व आगे बढ़े, यह समय की मांग है। अशोक चौधरी की इस पोस्ट पर तमाम प्रतिक्रिया आ रही हैं। उन्हें देख कर अन्य लोग भी इसी तरह पक्ष व विपक्ष में पोस्ट कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed