फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Bitiya Rape cace in Harduaganj

बिटिया के गांव के पुुरुषों ने रात को छोड़ दिए घर

Sun, 03 Jan 2016 01:46 AM IST
अलीगढ़
अलीगढ़ Updated Sun, 03 Jan 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़। बिटिया के गांव में अब पुलिस की दहशत मच गई है। पुुरूषों ने शुक्रवार की रात को गांव छोड़ दिया। वह घरों में नहीं सोए। ग्रामीणों को डर है कि थाना पुलिस किसी को भी उठाकर जेल भेज सकती है।
विज्ञापन


थाना हरदुआगंज क्षेत्र के एक गांव में 23 दिसंबर को गैंगरेप के बाद बिटिया की हत्या कर दी गई थी। पुलिस को सूचना दी गई थी लेकिन वह मौके पर समय से नहीं पहुंची। देरी से आने से पनपे आक्रोश के चलते ग्रामीणों ने पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया। इसमें पुलिस कर्मी घायल हो गए थे। मामला जब तक खुला नहीं पुलिस शांत बैठी रही। मामले का राजफाश होने के बाद पुलिस ने बिटिया के गांव के करीब 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन



ग्रामीणों को इसकी भनक पहले से थी। गुुरुवार को गांव वाले रालोद विधायक ठा. दलवीर सिंह के साथ डीएम से मिले थे। ग्रामीणों के अनुरोध पर डीएम डा. बलकार सिंह ने आश्वासन भी दिया था कि किसी पर कोई कार्रवाई नहीं होगी। शनिवार को ग्रामीणों में पुलिस की कार्रवाई की खबर जैसे-जैसे फैली उनमें दहशत फैल गई। रात को किसी भी घर में कोई पुुरूष   नहीं रुका। वह अज्ञात स्थानों पर ही सोए।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं को यह डर भी सताता रहा कि पुलिस कार्रवाई के डर से घर के आदमी गांव से इधर-उधर हो गए हैं, ऐसे में चोर आदि से घर कैसे सुरक्षित रहेगा। जो लोग घटना के समय गांव में नहीं थे वह भी पुलिस से बचने को गायब रहे। ग्रामीणों को डर है कि पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा लिखा है। वह तो किसी को भी ज्ञात बना सकती है अथवा पहचान कराने को उठा ले जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed