फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Bill scam will be investigated in 15 days on the demand of farmers

किसानों की मांग पर 15 दिन में होगी बिल घोटाले की जांच

Tue, 14 Jun 2022 01:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Bill scam will be investigated in 15 days on the demand of farmers
संयुक्त किसान मोर्चा ने सोमवार को क्वार्सी रामघाट रोड स्थित मुख्य अभियंता कार्यालय पर पंचायत की। यहां किसानों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। करीब दो बजे मुख्य अभियंता एसके अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता प्रथम अनिल अरोरा एवं अधिशासी अभियंता तृतीय पीके सागर पहुंचे। उन्होंने क्रांतिकारी किसान यूनियन के प्रदेश प्रभारी शशिकांत, किसान सभा के जिला उपाध्यक्ष सूरजपाल उपाध्याय, इदरीश मोहम्मद, भारतीय किसान यूनियन के सुभाष शर्मा, सुरेश चंद्र गांधी, गजेंद्र चौधरी से वार्ता की।
विज्ञापन

अफसरों ने बिंदुवार समस्याओं व मांगों को लेकर किसानों को भरोसा दिया कि उनकी सभी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिजली बिल घोटाले की अगले 15 दिन में जांच पूरी कर ली जाएगी। प्रभावित उपभोक्ताओं के विवादित बिलों के अलावा बकाया बिल किस्तों में जमा कराने का लिखित आश्वासन दिया गया। जिले में फरवरी 2021 में तीनों सर्किलों के 700 से अधिक किसानों के जमा बिल का घोटाला सामने आया था। दो साल से इन उपभोक्ताओं से बिल की पूरी रकम लेकर उन्हें फर्जी रसीदें थमाई जा रही थीं। करीब 1.85 करोड़ से अधिक का घोटाला था। प्रदेश प्रभारी शशिकांत ने बताया कि इस प्रकरण में एमडी आगरा ने जांच के आदेश दिए थे। छह महीने बाद भी जांच शुरू नहीं हो सकी है। जबकि किसानों पर लगातार बिल बढ़ रहा है। इतनी बड़ी रकम जमा कराना अब उन्हें मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed