{"_id":"671821095d4ca06f870c0b84","slug":"bikes-collided-head-on-one-died-the-other-biker-was-also-injured-aligarh-news-c-296-1-ghl1001-100048-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: सामने से टकराईं बाइकें, एक की मौत, दूसरा बाइक सवार भी हुआ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: सामने से टकराईं बाइकें, एक की मौत, दूसरा बाइक सवार भी हुआ घायल
Wed, 23 Oct 2024 03:32 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Wed, 23 Oct 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
गहलऊ। मंगलवार को अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे इगलास-गोंडा मार्ग पर भैंया की पुलिया के पास दो बाइकें सामने से टकरा गईं। हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। दूसरा घायल हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गांव नगला जुझार निवासी 66 वर्षीय नमो नारायण शर्मा पुत्र भूदेव शर्मा मंगलवार को बाइक से इगलास गए थे। वहां से लौटते समय भैंया की पुलिया में सामने से दूसरी बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। इससे सड़क पर गिरकर नमो नारायण शर्मा की मौत हो गई।
राजगीरों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। खबर पाकर परिजन और ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। उनका रो रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।