फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Bikes and cars started running on the Quarsi flyover in Aligarh

Good News: अलीगढ़ के क्वार्सी फ्लाईओवर पर दौड़ने लगीं बाइक-कार, उद्घाटन को बस सीएम योगी के आने का है इंतजार

Sat, 02 May 2026 02:23 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sat, 02 May 2026 02:23 PM IST
सार

जल्द ही फ्लाई ओवर की दूसरी साइड भी शुरू कर दी जाएगी। इस पर बाइक और कार निकले लोगों ने कहा कि फ्लाईओवर शुरू होने से समय बचेगा। जाम में फंसने से पूरी तरह राहत मिल जाएगी।

विज्ञापन
Bikes and cars started running on the Quarsi flyover in Aligarh
क्वार्सी पुल पर एक साइड शुरू करने का पर निकलते वाहन सवार - फोटो : संवाद

विस्तार

लगभग 72 करोड़ रुपये की लागत से बना क्वार्सी फ्लाईओवर की शहर की ओर जाने वाली साइड खोल दी गई है। दो दशक के लंबे इंतजार के बाद जैसे ही इस पर लोगों ने बाइक और कारें दौड़ाई तो उनके चेहरों पर अलग ही खुशी थी। वहीं जिले की तीन अन्य प्रमुख विकास परियोजनाएं भी तैयार हैं। मुख्यमंत्री के हाथों इन चारों के औपचारिक उद्घाटन का ही अब इंतजार रह गया है।

विज्ञापन


क्वार्सी फ्लाईओवर की लोड टेस्टिंग का काम सफलतापूर्वक पूरा होने और सुरक्षा मानकों की पुष्टि होते ही शहर की ओर जाने वाली साइड को आवागमन के लिए खोल दी गई। कहा जा रहा है कि जल्द ही फ्लाई ओवर की दूसरी साइड भी शुरू कर दी जाएगी। इस पर बाइक और कार निकले लोगों ने कहा कि फ्लाईओवर शुरू होने से समय बचेगा। जाम में फंसने से पूरी तरह राहत मिल जाएगी। उधर मुख्यमंत्री के हाथों क्वार्सी फ्लाईओवर का उद्घाटन कराने की तैयारी कर रहा प्रशासन मुख्यमंत्री के आने पर सुरक्षा सहित अन्य तैयारियों को लेकर कवायद करने में जुट गया है।

विज्ञापन

फ्लाईओवर पर रुके और ली सेल्फी
फ्लाईओवर शुरू होने से बहुत राहत मिलेगी। रोजाना जाम में फंसते थे। आज इसके ऊपर से निकलना बहुत अच्छा लग रहा है। -राकेश कुमार शर्मा, सांगवान सिटी
कई साल से इसको बनता हुआ देख रहे थे। सोचते थे कब पूरा होगा। अब फ्लाईओवर से होकर निकलना सपना सच होने जैसा लग रहा है। - पप्पू चौधरी, रामघाट रोड
रोजाना जाम में फंसना मुसीबत था। इस फ्लाई ओवर से होकर गुजरना बहुत ही अच्छा अनुभव रहा है। समय की बचत होगी। - एके, हरदुआगंज
इस पुल के शुरू होने से बहुत राहत मिली है। अभी तक बिना जाम में फंसे क्वार्सी चौराहा पार करना मुश्किल था। अब अच्छा हो गया। - सुनील कुमार, छर्रा


यह परियोजनाएं भी तैयार
परियोजना का नाम-संक्षिप्त विवरण-अनुमानित लाग
आरएमपीयू भवन-राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय का आधुनिक प्रशासनिक व शैक्षणिक भवन-100 करोड़
स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स-अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप इंडोर खेलों की सुविधाएं।
65 करोड़ बारहद्वारी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स-शहर के बीचों-बीच व्यापारियों के लिए आधुनिक दुकानें-50 करोड़

अलीगढ़ में कई विकास की कई अन्य योजनाएं भी बनकर तैयार हैं, जिनमें नौ करोड़ का आधुनिक सुविधाओं से युक्त वृद्धाश्रम, नई बस्ती में बरात घर आदि शामिल हैं। इन सभी का उद्घाटन कर जनता को समर्पित करने के लिए हमने मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया है। जैसे ही मुख्यमंत्री कार्यालय से कार्यक्रम उपलब्ध हो जाएगा वैसे ही परियोजनाओं के शुभारंभ का दिन तय हो जाएगा। हमारी सभी तैयारियां पूरी हैं। - प्रेम प्रकाश मीणा, नगर आयुक्त, नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed