{"_id":"5db359fa8ebc3e93a553f730","slug":"biker-looted-women-aligarh-news-ali2172268149","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवारों ने महिला को लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवारों ने महिला को लूटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर के सासनी गेट थाना क्षेत्र के आगरा रोड पर धनतेरस की शाम बाजार से खरीदारी कर लौट रही एक महिला से बाइक सवारों ने लूट कर ली। महिला से लुटेरे पर्स छीनकर ले गए, जिसमें तीन हजार रुपये रखे थे। महिला के शोर मचाने पर कुछ राहगीरों ने उनका पीछा भी किया। मगर, वह हाथ नहीं लगे।
मोनिका गुप्ता पत्नी महेंद्र गुप्ता निवासी आगरा रोड, सासनी गेट ने बताया कि वह शाम के समय सासनी गेट बाजार में खरीदारी को गई थीं। वहां से पैदल लौट रही थीं। इसी दौरान पीछे से दो बाइक सवार आए और हाथ में लगे पर्स को छीनकर ले गए। शोर मचाने पर कुछ लोगों ने उनका पीछा भी किया। मगर, वह हाथ नहीं लगे। मामले में फिलहाल थाना पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। इधर, दूसरी घटना क्वार्सी इलाके रामघाट रोड स्थित शनि मंदिर के पास हुई। मंदिर के पास स्थित एक बर्तन भंडार पर खरीदारी करने पहुंचे युवक की दो शातिरों ने जेब काट ली। शक होने पर युवक ने शोर मचाकर दोनों को दबोच लिया। उनके पास से पर्स मिलने पर भीड़ ने जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद सूचना पर पहुंची थाना पुलिस की लैपर्ड के हवाले कर दिया।