{"_id":"65f75178ce4a0f520d0f13a7","slug":"bike-riding-youth-dies-due-to-collision-with-unknown-vehicle-aligarh-news-c-114-1-sali1013-100756-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: अज्ञात वाहन की बाइक से टक्कर, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: अज्ञात वाहन की बाइक से टक्कर, युवक की मौत
Mon, 18 Mar 2024 01:54 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Mon, 18 Mar 2024 01:54 AM IST
सार
थाना क्षेत्र के नयावास नरेंद्रगढ़ी निवासी बबलू टाइल्स लगाने का काम करते थे। 17 मार्च को पिलखना कस्बे में काम करके बाइक से अपने घर लौट रहे थे। जलाली कस्बा क्षेत्र के दीक्षित महाविद्यालय के पास पहुंचे तभी अज्ञात वाहन उन्हें टक्कर मारकर निकल गया। इससे मौके पर ही बबलू की मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक बबलू
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
17 मार्च की रात करीब आठ बजे जलाली कस्बे के निकट मजदूरी कर घर लौट रहे युवक की बाइक को अज्ञात वाहन टक्कर मारकर निकल गया। इससे मौके पर ही युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के नयावास नरेंद्रगढ़ी निवासी 28 वर्षीय बबलू पुत्र हरिश्चंद्र टाइल्स लगाने का काम करते थे। 17 मार्च को पिलखना कस्बे में काम करके बाइक से अपने घर लौट रहे थे। जलाली कस्बा क्षेत्र के दीक्षित महाविद्यालय के पास पहुंचे तभी अज्ञात वाहन उन्हें टक्कर मारकर निकल गया। इससे मौके पर ही बबलू की मौत हो गई। कुछ देर बाद वहां से निकले राहगीरों ने सूचना दी तो थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
पुलिस ने युवक के परिवार वालों को सूचना देकर शव मोर्चरी में भिजवा दिया। मृतक के परिवार में पत्नी, मां, भाई और दो बेटे हैं, जिनका रो रोकर बुरा हाल था। देर रात जिला पंचायत सदस्य वीरपाल दिवाकर ने मोर्चरी पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन