फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Bike riding youth dies after colliding with divider

Aligarh News: डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत, अलीगढ़ से लौट रहा था गांव

Tue, 14 Nov 2023 12:36 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 14 Nov 2023 12:36 AM IST
सार

नानऊ नहर पुल के पास  दिवाली की रात बाइक सवार एक युवक डिवाइडर से टकरा गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वह अलीगढ़ से अपने गांव की ओर लौट रहा था।

विज्ञापन
Bike riding youth dies after colliding with divider
मृतक रविंद्र कुमार - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर नानऊ नहर पुल के पास 12 नवंबर की रात बाइक सवार एक युवक डिवाइडर से टकरा गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


थाना बरला के गांव टिकटा निवासी रवेंद्र कुमार पुत्र जबर सिंह 12 नवंबर को किसी काम से अलीगढ़ गया था। जहां से वह शाम को अपनी बाइक द्वारा घर वापस लौट रहा था। इसी बीच रात समय करीब आठ बजे जैसे ही उसने बाइक को जीटी रोड स्थित नानऊ नहर पुल से सर्विस रोड की तरह मोडा तभी अचानक उसकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया तथा कुछ देर में ही बाइक सवार 28 वर्षीय रवेंद्र कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे के बाद आसपास के लोगों के साथ राहगीर वहां एकत्रित हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची गई, मौके पर मौजूद लोगों से घटना की जानकारी ली। घटना के संबंध में थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया है कि मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed