फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Bike rider killed in collision with unknown vehicle

Aligarh: वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, बीबी-बच्चों को जा रहा था लेने

Mon, 13 Jan 2025 01:06 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Mon, 13 Jan 2025 01:06 AM IST
सार

अमरीन अपने दोनों बच्चों को लेकर मायके से लौट रही थीं। उन्हें लेने के लिए जावेद बाइक लेकर नादा चौराहे पर जा रहे थे। विवेकानंद कॉलेज के सामने धर्मकांटा के पास पहुंचे तभी पीछे से आया तेज रफ्तार वाहन उनकी बाइक में टक्कर मारकर निकल गया।

विज्ञापन
Bike rider killed in collision with unknown vehicle
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

12 जनवरी की शाम करीब 7 बजे मथुरा बाईपापस पर धर्मकांटा के पास अज्ञात वाहन एक बाइक में टक्कर मारकर निकल गया। इससे बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वह अपने पीछे पत्नी सहित एक पुत्र-पुत्री सहित परिजन को रोता छोड़ गए हैं।

विज्ञापन


रोरावर थाना क्षेत्र के मामूद नगर निवासी जावेद (35) पुत्र हबीब खान की पत्नी अमरीन अपने दोनों बच्चों को लेकर 12 जनवरी को मायके से लौट रही थीं। उन्हें लेने के लिए जावेद बाइक लेकर नादा चौराहे पर जा रहे थे। विवेकानंद कॉलेज के सामने धर्मकांटा के पास पहुंचे तभी पीछे से आया तेज रफ्तार वाहन उनकी बाइक में टक्कर मारकर निकल गया।
विज्ञापन


हादसे में जावेद की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होते ही स्थानीय लोग दौड़कर पास पहुंचे और सूचना दी, जिस पर थाना पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed