फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Bike rider injured after falling in front of Apsara Talkies

जोखिम भरे रास्ते : अब अप्सरा टॉकीज के सामने बाइक सवार गिरकर घायल

Tue, 21 Apr 2026 02:49 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Bike rider injured after falling in front of Apsara Talkies
अप्सरा सिनेमा के पास टूटी पुलिया।  - फोटो : samvad
रेलवे रोड पर अप्सरा टॉकीज के सामने निर्माणाधीन सड़क के पास टूटी पुलिया में गिरकर रविवार की रात एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। गूलर रोड पर दो दिन पहले ही एक मेडिकल स्टोर संचालक की गड्ढे में गिरने से मौत हो चुकी है। इसके बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है, जिससे शहरवासियों में भारी आक्रोश है।
विज्ञापन



कोतवाली नगर क्षेत्र के ऊपरकोट टीला चौक वाली गली निवासी अब्दुल अजीम अपने दोस्तों के साथ बाइक से खाना खाने जा रहे थे। इसी दौरान रेलवे रोड पर अप्सरा टॉकीज के सामने निर्माणाधीन सड़क के पास टूटी पुलिया में उनकी बाइक गिर गई। हादसे में अजीम को मुंह में गंभीर चोट आई हैं।
विज्ञापन



स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर रफ्तार ज्यादा होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। आरोप है कि सड़क निर्माण के दौरान सुरक्षा मानकों की पूरी तरह अनदेखी की जा रही है। सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं। न तो कहीं चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं और न बेरिकेडिंग लगाई गई हैं और न ही रास्ता बंद किया गया है, जिससे राहगीरों को खतरे का अंदाजा ही नहीं हो पाता। आए दिन हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



नगर निगम के खिलाफ हल्ला बोल प्रदर्शन करेगी सपा
समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोसी ने गूलर रोड और रेलवे रोड पर हुई घटनाओं की निंदा करते हुए इसके लिए नगर निगम को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि निर्माण कार्य में भारी लापरवाही बरती जा रही है, जिसके चलते एक व्यक्ति की जान जा चुकी है और अन्य लोग गिरकर घायल हो रहे हैं। इसके बावजूद सुधार के कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। समाजवादी युवजन सभा के महानगर अध्यक्ष आमिर आबिद ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क निर्माण कार्य में सुधार नहीं किया गया और गड्ढों को नहीं भरा गया, तो नगर निगम के खिलाफ हल्ला बोल प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed