{"_id":"68eebd2ce114ec16ab00fb1c","slug":"bike-rider-dies-in-road-accidentsend-f-aligarh-news-c-2-1-ali1010-813603-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
Wed, 15 Oct 2025 02:44 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Wed, 15 Oct 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
थाना पाली मुकीमपुर के गांव चंदौआ निवासी जयप्रकाश (25) पुत्र इंद्रपाल की सड़क सोमवार की रात करीब दस बजे सड़क हादसे में मौत हो गई। थाना पुलिस के अनुसार जयप्रकाश एक कपड़ा फैक्टरी में काम करते थे।
फैक्टरी से घर लौटते समय रात करीब दस बजे रास्ते में गिजरौली और मोहसमपुर के बीच में अज्ञात वाहन उनकी बाइक में टक्कर मारकर निकल गया। इससे वह सड़क किनारे गिरकर बेहोश हो गए।
रात में गश्त पर निकले पुलिस कर्मियों की नजर पड़ी तो घायल अवस्था में अतरौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजने के साथ परिवार को खबर दी। इस पर परिवार वाले भी सीएचसी पहुंच गए। सीएचसी पहुंचते ही डॉक्टर ने जयप्रकाश को मृत घोषित कर दिया। वह अविवाहित थे। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को गांव में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।