{"_id":"66622c2af018f5e810069cb0","slug":"bike-rider-dies-in-road-accident-mourning-in-family-aligarh-news-c-118-1-ldh1001-100313-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, परिवार में मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, परिवार में मातम
Fri, 07 Jun 2024 03:07 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2024 03:07 AM IST
सार
देर रात को बाइक से मजदूरी कर घर जा रहा था। जैसे ही युवक इब्राहिमपुर भीमपुर पर पहुंचा तभी पीछे से आ रहे एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची रोरावर पुलिस गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
शव
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
रोरावर थाना क्षेत्र में 5 जून देर रात अलीगढ गोडा मार्ग स्थित इब्राहिमपुर भीमपुर पर एक बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिवार में मातम छा गया है।
विज्ञापन
जनपद बुलंदशहर के गांव ऐचोरा निवासी राहुल (34) पुत्र जगदीश के परिजनों ने बताया कि वह गांव इब्राहिमपुर भीमपुर में चार साल से किराए के मकान में परिवार के साथ रह रहा था। शहर में मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। देर रात को बाइक से मजदूरी कर घर जा रहा था। जैसे ही युवक इब्राहिमपुर भीमपुर पर पहुंचा तभी पीछे से आ रहे एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची रोरावर पुलिस गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर सुनकर परिवार में मातम छा गया। वह अपने पीछे बच्चे और पत्नी व को रोते विलखते छोड़ दिया है। युवक के तहेरे भाई अमित तोमर ने रोरावर थाने में टक्कर मार कर भागने वाले अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन