{"_id":"693dcdebfbcaa6a7f90423bf","slug":"bike-rider-dies-in-accident-aligarh-news-c-117-1-sali1021-101587-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: हादसे में बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव नगला राय सिंह के पास शनिवार को बाइक सवार एक युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। युवक बाइक से फेरी लगाकर टॉयलेट क्लीनर बेचता था।
साहिल (32) पुत्र मोहम्मद खां निवासी रिगसपुरी शनिवार की सुबह गांवों में फेरी लगाने बाइक से जा रहे थे। नगला राय सिंह केे पास सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके आसपास के लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। घायल हालत में एंबुलेंस से उन््हें जेएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। युवक की मौत से चार बच्चों सहित पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों से अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। संवाद