फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Bike rider dies due to vehicle collision

Aligarh News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Thu, 07 Dec 2023 12:28 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Dec 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies due to vehicle collision
राकेश का फाइल फोटो। - फोटो : Samvad
टप्पल कस्बा के अलीगढ़-पलवल मार्ग पर पंजाब बैंक के समीप मंगलवार की शाम एक वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बुधवार की सुबह पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा।
विज्ञापन





परिजनों के अनुसार राकेश उर्फ कालू (32) पुत्र धर्म सिंह निवासी मोहल्ला दारू कुटा टप्पल कस्बा स्थित देसी शराब ठेके की कैंटीन चलाता था। मंगलवार की शाम आठ बजे वह बाइक से यमुना एक्सप्रेसवे की तरफ जा रहा था। बैंक ऑफ इंडिया के पास एक वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन




हादसे की सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। वे युवक को लेकर अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के भाई ललित की तहरीर पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक ने अपने पीछे तीन बच्चों व परिवार को रोते बिलखते छोड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed