{"_id":"65e22725aa248d866b04aef4","slug":"bike-rider-dies-due-to-collision-with-unknown-vehicle-aligarh-news-c-2-1-ali1010-339159-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, हादसे में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, हादसे में युवक की मौत
Sat, 02 Mar 2024 12:36 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Sat, 02 Mar 2024 12:36 AM IST
सार
रात में युवक बाइक से अलीगढ़ की ओर जा रहा था। जीटी रोड स्थित गांव गोपी के पास अज्ञात वाहन उनकी बाइक में टक्कर मारकर निकल गया। इससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना।
- फोटो : प्रतीकात्मक फोटो।
विस्तार
29 फरवरी की रात जीटी रोड पर गोपी गांव के ओवर ब्रिज पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
जनपद मैनपुरी के थाना कुरावली के गांव सूरजमई निवासी 45 वर्षीय नीटू पुत्र रामप्रकाश रात में बाइक से अलीगढ़ की ओर जा रहे थे। रात में किसी समय जीटी रोड स्थित गांव गोपी के पास अज्ञात वाहन उनकी बाइक में टक्कर मारकर निकल गया।
विज्ञापन
इससे नीटू की मौके पर ही मौत हो गई। थाना पुलिस ने बताया कि मृतक की जेब में मिले नाम-पते के आधार पर घटना की सूचना मृतक के परिवार को देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन