फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Bike rider dies due to collision with dumper

Aligarh News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Wed, 01 May 2024 02:32 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Wed, 01 May 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies due to collision with dumper
मृतक शेर मोहम्मद का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : Samvad
आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग स्थित 14 नंबर भट्ठा के निकट मंगलवार को एक डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई ने डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन




मंगलवार को शेर खां (50) पुत्र लियाकत अली अपनी हीरो होंडा स्प्लेंडर बाइक से थाना चंदपा क्षेत्र के गांव अल्हैपुर से खुर्जा किसी काम से जा रहे थे। जैसे ही वह आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग पर 14 नंबर भट्ठा के निकट पहुंचे, वहां उनकी बाइक को डंपर ने टक्कर मार दी। बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन



घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया गया। यहां उपचार के दौरान घायल ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम कराया है। सूचना पर परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। मृतक ने अपने पीछे पत्नी एवं आठ बच्चों को बिलखते हुए छोड़ा है। मृतक के भाई रियासत ने डंपर चालक के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed