फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Bike rider dies due to collision with canter daughter injured

Aligarh News: कैंटर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, बेटी घायल

Thu, 09 Mar 2023 11:53 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 09 Mar 2023 11:53 PM IST
सार

पिता अपनी बेटी के साथ बाइक से अपने गांव जा रहे थे। जैसे ही वह लोधा के खेरेश्वर चौराहे पर पहुंचे। तभी पीछे से आ रहे कैंटर ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार की डिवाइडर से टकराकर मौत हो गई। 
 

विज्ञापन
Bike rider dies due to collision with canter daughter injured
शव प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अलीगढ़ में लोधा थाना क्षेत्र के खेरेश्वर राजमार्ग पर मंगलवार की रात को वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

विज्ञापन


हाथरस जिले के थाना सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव रायपुर टप्पा निवासी 38 वर्षीय कुशलपाल पुत्र देवेंद्र सिंह मंगलवार को अपनी बेटी के साथ बाइक से अपने गांव जा रहे थे। जैसे ही वह लोधा के खेरेश्वर चौराहे पर पहुंचे। तभी पीछे से आ रहे कैंटर ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार की डिवाइडर से टकराकर मौत हो गई। 
विज्ञापन


उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। युवक की मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। लोधा थाना प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मप्रकाश ने बताया कि मृतक के परिजनों की तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed