फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Bike rider dies after being hit by an unknown vehicle

Aligarh: अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, वहीं पड़ा रहा घायल, इलाज के दौरान हुई मौत

Sun, 09 Mar 2025 01:53 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Sun, 09 Mar 2025 01:53 AM IST
सार

पंकज शर्मा अपनी रिश्तेदारी में गए थे। वहां से रात में अपने गांव लौट रहे थे। रात करीब दस बजे अज्ञात वाहन उनकी बाइक में टक्कर मारकर निकल गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां आवागमन कम होने से वह काफी देर तक वहीं पर पड़े रहे। बाद में पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by an unknown vehicle
मृतक पंकज शर्मा - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

7 मार्च की रात करीब दस बजे गांव खिटौली के समीप अज्ञात वाहन ने एक बाइक में टक्कर मार दी। घायल वहीं पड़ा रहा। वहां आवागमन कम होने के कारण देर से उसे इलाज के लिए भेजा जा सका, इससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई।

विज्ञापन


गांव खानपुर के मजरा खिटौली निवासी पंकज शर्मा (45) पुत्र हरपाल शर्मा अपनी रिश्तेदारी में गए थे। वहां से रात में अपने गांव लौट रहे थे। रात करीब दस बजे गांव के निकट रामघाट की ओर से जाते समय अज्ञात वाहन उनकी बाइक में टक्कर मारकर निकल गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


रात में हादसा होने और सड़क पर आवागमन कम होने से वह काफी देर तक वहीं पर पड़े रहे। बाद में किसी ने कंट्रोल रूम में खबर दी तब पहुंची पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए अतरौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी विजयकांत शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पंकज की मौत हादसे की वजह से बताई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed