फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Bike rider dies after being hit by an unknown vehicle

Aligarh News: अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, बाइक सवार की मौत, मुकदमा दर्ज, परिवार में छाया मातम

Tue, 06 May 2025 06:19 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 06 May 2025 06:19 PM IST
सार

गोंडा से गांव लौटते समय अज्ञात वाहन बाइक में टक्कर मारकर निकल गया। इससे सड़क पर गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को परिजन इलाज के लिए अलीगढ़ शहर के निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by an unknown vehicle
मृतक रामपाल - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

5 मई रात करीब नौ बजे हाथरस ब्रांच नहर पटरी पर साइफन पुल के समीप अज्ञात वाहन एक बाइक पर टक्कर मारकर निकल गया। इससे बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


गांव तलेसरा निवासी 59 वर्षीय रामपाल पुत्र खजान सिंह 5 मई की शाम बाइक से गोंडा गए थे। वहां से गांव लौटते समय रात करीब नौ बजे हाथरस ब्रांच नहर की पटरी पर साइफन पुल के पास अज्ञात वाहन उनकी बाइक में टक्कर मारकर निकल गया। इससे सड़क पर गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके मोबाइल से किसी राहगीर ने कॉल कर परिजन को खबर दी तो परिवार वाले कुछ देर में ही पहुंच गए। 
विज्ञापन


घायल रामपाल को परिजन इलाज के लिए अलीगढ़ शहर के निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रात में ही परिजन शव लेकर गांव आ गए। मंगलवार की सुबह थाना पुलिस को सूचना दी। इस पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार के अनुसार परिजन ने अज्ञात वाहन के विरुद्ध तहरीर दी है। मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed