{"_id":"63b1ef89fd962e5b112aa8eb","slug":"bike-rider-came-under-tractor-due-to-car-collision-died-harduaganj-news-ali3081708137","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: कार की टक्कर से ट्रैक्टर के नीचे आया बाइक सवार, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: कार की टक्कर से ट्रैक्टर के नीचे आया बाइक सवार, मौत
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो।
- फोटो : HARDUAGANJ
हरदुआगंज के साधू आश्रम पर रविवार की सुबह कार की टक्कर से एक बाइक सवार युवक ट्रैक्टर के नीचे आ गया। हादसे में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
अतरौली क्षेत्र के चेंडौला सुजानपुर निवासी प्रकाश वीर सिंह का बड़ा बेटा धर्मवीर (22) मंगलायतन विश्वविद्यालय से बी फार्मा कर रहा था। परिजनों के अनुसार पिछले कुछ दिनों से वह एक निजी अस्पताल में प्रशिक्षण ले रहा था जिसके लिए रविवार सुबह बाइक लेकर अलीगढ़ जा रहा था।
सवा नौ बजे के करीब जैसे ही वह साधू आश्रम पर पहुंचा पीछे से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक गिर गई और चालक धर्मवीर सामने से सीमेंट भरे ट्रैक्टर ट्रॉला की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से पुलिस ने घायल को मेडिकल भेजा। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के चाचा मुनेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक दो भाइयों के बड़ा था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।