फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Bike rammed into parked tractor-trolley, four youths of Bulanshahr died

Aligarh Road Accident: छेरत पर बाइक खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी, बुलंशहर के चार दोस्तों की मौत

Sun, 13 Oct 2024 01:08 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 13 Oct 2024 01:08 PM IST
सार

डिबाई के दौलतपुर खुर्द के चार दोस्त एक बाइक पर अलीगढ़ में दोस्त के फंक्शन की कह कर गए थे। अलीगढ़ से लौटते समय जवां क्षेत्र के अनूपशहर रोड स्थित छेरत पर उनकी बाइक खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में चारों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Bike rammed into parked tractor-trolley, four youths of Bulanshahr died
चारों मृतक युवक - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बुलंदशहर जनपद में डिबाई के दौलतपुर खुर्द निवासी चार दोस्त अलीगढ़ से एक ही बाइक पर देर रात गांव लौट रहे थे। अलीगढ़ में जवां क्षेत्र के अनूपशहर रोड स्थित छेरत पर बाइक खड़ी हुई ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुस गई। बाइक पर सवार चारों दोस्तों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि 12 अक्टूबर को डिबाई के दौलतपुर खुर्द गांव के रहने वाले चार दोस्त एक बाइक पर सवार थे। अलीगढ़ से बाइक पर सवार होकर चारों युवक वापस अपने गांव लौट रहे थे। 13 अक्टूबर को रात 2 बजे जवां क्षेत्र के अनूपशहर रोड स्थित छेरत पर सी डी एफ चौकी से आगे तेज रफ्तार बाइक खड़ी सीमेंट से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में विकास ,यश, सुनील, रवि गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन


पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर परिजनों को हादसे की जानकारी दी। पुलिस ने चारों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, पर किसी की भी जान नहीं बच सकी। पुलिस ने चारों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एक मृतक के पिता श्याम सिंह ने बताया है कि एक ही गांव के चारों हैं। अलीगढ़ किसी दोस्त के फंक्शन में आए थे। लौटते समय रास्ते में छेरत के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गए। बताया जा रहा है कि एक की मौके पर ही मौत हो गई थी, बाकी की बाद में मौत हो गई। जवां थाना पुलिस का कहना है कि छेरत पर बाइक और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर की सूचना मिली। बाइक पर सवार घायल चारों युवकों को मेडिकल में भर्ती कराया, पर जान न बच सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन


रात में दो बजे चार युवक विकास ,यश, सुनील, रवि की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। चारों डिबाई-बुलंदशहर के रहने वाले थे। चारों अलीगढ़ से बुलंदशहर प्लेटीना बाइक से जा रहे थे। इनकी बाइक  छेरत पर सी डी एफ चौकी से आगे सीमेंट लदे खराब खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। चारों को पुलिस ने मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया, जहां चारों को मृत घोषित कर दिया। परिजनों को सूचना दे दी गई है। चारों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।- मयंक पाठक, सीओ तृतीय, अलीगढ़


ये हुए मृतक

  • विकास पुत्र हरिओम शर्मा उम्र 19 वर्ष
  • यश पुत्र प्रदीप शर्मा उम्र 19 वर्ष
  • रवि पुत्र श्याम सिंह उम्र 20 वर्ष
  • सुनील पुत्र लक्खी उम्र 20 वर्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed