{"_id":"6509c10aecaee6bde90ff694","slug":"bike-collides-with-divider-driver-dies-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसा: बाइक डिवाइडर से टकराई, चालक की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसा: बाइक डिवाइडर से टकराई, चालक की मौत, साथी घायल
Tue, 19 Sep 2023 09:11 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 19 Sep 2023 09:11 PM IST
सार
बाइक से दोनों घर से बल्लभगढ़ के लिए निकले थे। रात करीब नौ बजे टप्पल अस्पताल से खबर मिली कि उनके पिता की मौत हो गई है और साथ मौजूद व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। बाद में पता चला कि हादसे के बाद उनके पिता और देवेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
विज्ञापन
हादसे में घायल
- फोटो : संवाद
विस्तार
अलीगढ़ के जट्टारी में मंगलवार की सुबह टप्पल कस्बे में अलीगढ़-पलवल मार्ग पर ई रिक्शा से बचने की कोशिश में अनियंत्रित होकर बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को जिला अस्पताल के लिए रेफर करने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
मृतक के पुत्र हर्ष निवासी नगला आल जिला हाथरस के अनुसार उसके पिता 48 वर्षीय विजेंद्र पुत्र प्रकाश चंद्र गांव निवासी अपने साथी देवेंद्र के साथ बल्लभगढ़ में एक कंपनी में काम करते थे। मंगलवार की सुबह बाइक से दोनों घर से बल्लभगढ़ के लिए निकले थे। रात करीब नौ बजे टप्पल अस्पताल से खबर मिली कि उनके पिता की मौत हो गई है और साथ मौजूद व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।
विज्ञापन
बाद में पता चला कि हादसे के बाद उनके पिता और देवेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया था जहां डॉक्टरों ने विजेंद्र को मृत घोषित कर दिया था। टप्पल अस्पताल से मिली खबर पर दोनों के परिजन अलीगढ़ पहुंच गए थे।
विज्ञापन