{"_id":"648cbc1327c83d39d60ef826","slug":"bike-collided-with-divider-youth-died-aligarh-news-c-2-1-ali1010-144245-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत
Sat, 17 Jun 2023 01:16 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Sat, 17 Jun 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
सासनी गेट क्षेत्र के आगरा रोड पर सिंघल धर्म कांटे के निकट शुक्रवार को एक बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में सिर पर गंभीर चोट लगने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों के अनुरोध पर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया।
मडराक थाने के गांव पड़ियावली निवासी सुनील राजपूत उर्फ टुईंया (24) पुत्र राजेश मजदूरी करते थे। छह माह पहले भीकमपुर थाना लोधा में विवाह हुआ था। शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे वह बाइक से लालडिग्गी गए थे।
वहां से लौटते समय उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई। बताते हैं कि हेलमेट न लगाने के कारण सिर पर गंभीर चोट लगी, जिससे मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर सासनी गेट पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की जेब से मिले कागजाें के जरिए उसके घर वालों को जानकारी दी। वह दो भाइयों में दूसरे नंबर पर था। संवाद