फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Bike collided from behind with tractor-trolley

Aligarh Accident: ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से टकराई बाइक, तीन घायल, घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती

Tue, 16 Dec 2025 09:26 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 16 Dec 2025 09:26 PM IST
सार

गभाना के गांव भांकरी के तीन लोग बाइक से पिलखना की ओर से घर लौट रहे थे। शाम करीब छह बजे उनकी बाइक ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई, जिससे तीनों बाइक सवार घायल हो गए। 

विज्ञापन
Bike collided from behind with tractor-trolley
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अकराबाद अंतर्गत नानऊ-पिलखना रोड पर गांव नगला रिसालदार के पास 16 दिसंबर शाम एक बाइक ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से टकरा गई, जिससे तीन लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन


गभाना के गांव भांकरी के विजय, सुधीर और गांव परौरा निवासी कमल सिंह 16 दिसंबर शाम बाइक से पिलखना की ओर से घर लौट रहे थे। शाम करीब छह बजे एआरटीओ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे, जिससे वाहनों की लाइन लगी हुई थी। इसी बीच उक्त लोगों की बाइक ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई, जिससे तीनों बाइक सवार घायल हो गए। 
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने पुलिस की मदद से तीनों को अस्पताल भेजा है। थाना पुलिस के मुताबिक दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed