फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Yamuna Expressway Accident News: Big road accident on Yamuna Expressway in Aligarh Bus overturned due to tire burst

अलीगढ़ में यमुना एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, टायर फटने से बेकाबू होकर पलटी बस, तीन की मौत कई घायल

Sat, 10 Oct 2020 12:52 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 10 Oct 2020 12:52 PM IST
विज्ञापन
Aligarh Yamuna Expressway Accident News: Big road accident on Yamuna Expressway in Aligarh Bus overturned due to tire burst
यमुना एक्सप्रेस वे दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के थाना टप्पल इलाके में यमुना एक्सप्रेस वे पर कानपुर से दिल्ली जा रही प्राइवेट बस टायर फटने से बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में तीन यात्रियों की मौत हो गई। जबकि दर्जनभर यात्री हुए घायल हो गए हैं। घायलों को जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


सीएचसी टप्पल समेत विभिन्न अस्पतालों में कुछ घायलों को भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारी और स्वास्थ विभाग की टीम मौके पर है। कानपुर से कल्पना ट्रेवल्स की प्राइवेट बस यात्रियों को लेकर दिल्ली जा रही थी। बस में करीब 40 से 45 यात्री थे।
विज्ञापन


शनिवार सुबह करीब 5:30 बजे टप्पल क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे पर गांव देवाका के निकट बस का पिछला टायर अचानक तेज आवाज के साथ  फट गया।

बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ने के साथ पलट गई। जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई है और दर्जन भर से अधिक यात्री घायल हो गए। घायलों को जेवर के कैलाश हॉस्पिटल, सीएचसी टप्पल समेत विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

घायलों में अजय शर्मा पुत्र सतीश चंद शर्मा (50) निवासी फरीदाबाद, अमित यादव पुत्र धर्मेंद्र यादव (26) निवासी दिल्ली, अयूब खान पुत्र नसीम खान उम्र (23) निवासी रायबरेली, अखिता पुत्री राजेश उम्र (23) निवासी कानपुर, कृष्णा पुत्र राजेंद्र सिंह (18) निवासी शारदा नगर कानपुर, राधेश्याम पुत्र रामप्रसाद (37) निवासी कानपुर, अजमल अंसारी पुत्र मुस्ताक अली (26) निवासी रायबरेली, आशु सिंह पुत्र विनोद कुमार सिंह (28) इंदिरा नगर कानपुर, रितिका पुत्री कृष्ण गोपाल मिश्रा (19) निवासी कानपुर, आतिन श्रीवास्तव पुत्र विजय श्रीवास्तव (22) निवासी कानपुर, दिव्या पुत्री संजीव मित्तल (21) निवासी कानपुर शामिल हैं। 

मौके पर एडीजी जोन आगरा, आईजी रेंज अलीगढ़, एसएसपी अलीगढ़, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात, क्षेत्राधिकारी खैर, थाना प्रभारी खैर, थाना प्रभारी टप्पल घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed