फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   big revealing in Aligarh murder case Minor arrested from neighboring village

अलीगढ़ हत्याकांड का खुलासा, पड़ोसी गांव का नाबालिग गिरफ्तार, दुष्कर्म के प्रयास में असफल होने पर की थी हत्या

Wed, 03 Mar 2021 12:37 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 03 Mar 2021 12:37 PM IST
विज्ञापन
big revealing in Aligarh murder case Minor arrested from neighboring village
पुलिस ने किया हत्याकांड का खुलासा - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के थाना अकराबाद इलाके में 28 फरवरी को हुए दुष्कर्म की कोशिश के दौरान किशोरी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने पड़ोसी गांव के एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। आईजी पीयूष मोरडिया और एसएसपी मुनिराज ने बताया कि पड़ोस के खेत में सिंचाई कर रहे पड़ोसी गांव के 17 वर्षीय किशोर ने दुष्कर्म के प्रयास में असफल होने पर किशोरी की दुपट्टे से गला दबाकर हत्या की थी। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, जब किशोरी के खेत पर चारा लेने पहुंची तो इस दौरान आरोपी मोबाइल फोन पर अश्लील वीडियो रहा था। अश्लील वीडियो से आवेशित होकर किशोर ने घटना को अंजाम दिया था। 
विज्ञापन


आरोपी किशोर ने मृतका की चप्पल बरामद करा दी हैं। जबकि दुपट्टे को रजवाहे में बहा दिया है। पुलिस को घटना स्थल आरोपी किशोर के खिलाफ मिले पूर्ण फॉरेंसिक सबूत के आधार पर कार्रवाई की है। आईजी पीयूष मोर्डिया ने हत्याकांड के खुलासे पर जिला पुलिस की तारीफ की है और टीम को अपने व एडीजी स्तर से 25 हजार रुपये के ईनाम देने की घोषणा की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हुआ घटनास्थल पर मंगलवार को दिन भर
मंगलवार सुबह दस बजे एसएसपी मुनिराज जी मौके पर पहुंच गए और जांच में शामिल पांचों टीमें भी वहां मौजूद थीं। इस दौरान पुलिस ने घटनास्थल को केंद्र मानकर उसके 500 मीटर रेडियस में खेत का एक-एक चप्पा छान मारा और वहां साक्ष्यों पर काम किया। 

बता दें कि थाना अकराबाद इलाके के एक गांव में अपनी ननिहाल में रह रही 16 वर्षीय दलित किशोरी की हत्या कर शव गेहूं के खेत में फेंक दिया गया था। इस वारदात को रविवार दोपहर को अंजाम दिया गया। नाबालिग अपने खेत पर चारा लेने गई थी। देर शाम किशोरी का शव मिलने के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए थे। इस दौरान पुलिस की गाड़ियों के आगे आग जलाकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया और ईंट पत्थर भी फेंके। पत्थर लगने से जिले के गंगीरी कोतवाल प्रमेंद्र सिंह का सिर फट गया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed