{"_id":"5f72467d8ebc3e9bb02fd772","slug":"big-change-in-congress-city-office-news-ali2449733124","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला कांग्रेस कमेटी में जल्द ही बड़े फेरबदल की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला कांग्रेस कमेटी में जल्द ही बड़े फेरबदल की संभावना
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़।
जिला कांग्रेस कमेटी में प्रमुख पदों पर जल्द कोई बड़ा हेरफेर होने की संभावना जताई जा रही है। इसको लेकर जिले के कुछ बड़े नेता भी सक्रिय हो गए हैं। उनकी कोशिश है कि जिला कमेटी के प्रमुख पदों पर उनके ही आदमियों का कब्जा रहे। पिछले कुछ दिनों में प्रदेश कांग्रेस कमेटी और अलीगढ़ के कांग्रेस प्रभारी सहित अन्य नेताओं ने भी संगठन की स्थिति का जायजा लिया था और संगठन की जमीनी स्थिति का फीडबैक बड़े नेताओं को दिया था।
जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी की घोषणा होने के बाद भी संगठन में अंदर ही अंदर असंतोष पनप रहा था। कुछ जगहों पर यह असंतोष उभर कर सतह पर भी आया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश लोधी ने प्रेस वार्ता कर पार्टी में वरिष्ठ नेताओं को सम्मान नहीं मिलने की बात कही थी। साथ ही पूर्व सांसद और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चौधरी बिजेंद्र सिंह ने भी यह कहकर राजनीतिक हलकों में सुगबुगाहट पैदा कर दी थी कि आज वह कांग्रेस में हैं लेकिन अब वह अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। कांग्रेस के एक पुराने नेता बृज मोहन शर्मा एडवोकेट संगठन से किनारा करने की घोषणा कर चुके हैं। इन सब बातों का फीडबैक पार्टी के बड़े नेताओं पर गया है। इसके बाद जल्द ही संभावना व्यक्त की जा रही है कि बड़ा फेरबदल देखने को मिल सकता है।