भोला ने गैंगवार की दिशा में बढ़ाया कदम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़। गोंडा थाने की हिस्ट्रीशीट संख्या 75ए के एक दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमों के रिकार्ड वाले कुख्यात पंकज उर्फ भोला की फरारी के कदम को पुलिस सीधे-सीधे गैंगवार की दिशा में उठाया गया पहला कदम मानकर काम कर रही है। इस फरारी के बाद एक साथ कई जिलों की पुलिस के लिए सिरदर्द बढ़ा है।
पुलिस जिस दिशा में काम कर रही है, उसके अनुसार सबसे पहला काम वह अपने साथी कुख्यात अरुण फौजी को छुड़ाने की कोशिश करेगा। इसके बाद सोनू गौतम पर पेशी के दौरान हमले की प्लानिंग हो सकती है। इन दोनों दिशाओं पर पुलिस ने काम शुरू कर दिया है। इसके लिए उन जिलों पर भी नजर गई है, जहां सोनू पर मुकदमे हैं और वहां उसकी पेशी हो सकती है।
इनमें मुरैना, दिल्ली, ग्वालियर, नोएडा, मथुरा आदि जिले शामिल हैं। इसके अलावा दूसरी ओर पुलिस सूत्र यह भी बता रहे हैं कि घर में बूढ़े बाप के सिवाय कोई नहीं। सेना में जवान भाई भी ज्यादा मदद नहीं करता। बहन की मौत हो चुकी है।
पंकज पर मथुरा, राजस्थान, अलीगढ़, नोएडा, मध्य प्रदेश, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, बुलंदशहर आदि जिलों में इतने मुकदमे हैं कि उसकी जमानत होना भी मुश्किल था। ऐसे में उसने खुद की फरारी और दुश्मनों को रास्ते से हटाने की साजिश रची है। देर रात इंस्पेक्टर गोंडा कोमल सिंह ने पंकज के घर पर दबिश देकर उसके पिता को हिरासत में ले लिया।