फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Bharat ratn must be given to four entity who leading ram mandir movement : Togadia

राम मंदिर आंदोलन के चार पुरोधाओं को मिले भारत रत्न ः तोगड़िया

Tue, 28 Jan 2020 12:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Bharat ratn must be given to four entity who leading ram mandir movement : Togadia
पत्रकार वार्ता करते डॉ. प्रवीण तोगडिया। - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण भाई तोगड़िया ने बाला साहब ठाकरे, महंत अवैद्यनाथ, अशोक सिंघल व रामचंद्र परमहंस को भारतरत्न देने की मांग की। उनका कहना है कि ये चारों राम मंदिर आंदोलन के पुरोधा थे। इनकी वजह से अयोध्या मेें राम मंदिर बनने जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण कानून की देश में बेहद सख्त जरूरत है। वह यहां श्यामकुंज में मदनगोपाल वार्ष्णेय के निवास पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि सीएए का समर्थन कर रहे हैं। इसका स्वागत है, लेकिन सवाल यह है कि पाकिस्तान के हिंदू शरणार्थियों को तो भारत में जगह मिलेगी, लेकिन कश्मीर से निकाले गए कश्मीरी पंडितों की घर वापसी कब होगी। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि पहले अयोध्या में मंदिर बनने दीजिए, फिर वह काशी पर बोलेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि देश मेें तीन तलाक से पहले जनसंख्या नियंत्रण कानून की जरूरत थी। जिससे के दो से ज्यादा बच्चे हों उसे सरकारी सुविधाएं न दी जाएं। तोगड़िया ने कहा कि चार सौ साल के संघर्ष के बाद मंदिर बन रहा है। हिंदुत्व के जनजागरण में बाला साहब ठाकरे, महंत अवैद्यनाथ, अशोक सिंघल, रामचंद्र परमहंस की विशेष भूमिका रही है। इसलिए इनको भारत रत्न दिया जाए। उन्होंने कहा कि वह अपने हिंदुत्व के रास्ते पर चल रहे हैं। उनके साथ कुछ लोग जुड़ गए तो कुछ लोगों ने उनका साथ छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed