फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Salman Khurshid invite SP supremo Akhilesh Yadav to Bharat Jodo Yatra

भारत जोड़ो यात्रा : सलमान खुर्शीद पहुंचे अलीगढ़, सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को देंगे यात्रा का न्योता

Fri, 30 Dec 2022 08:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 30 Dec 2022 08:30 AM IST
सार

अलीगढ़ आए वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि बतौर यात्रा संयोजक सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को उनके स्तर से यात्रा के लिए न्यौता दिया जाना है। तीन दिन से वह दौरे पर हैं। इसलिए बात नहीं हो पाईं। अब बात होगी।

विज्ञापन
Salman Khurshid invite SP supremo Akhilesh Yadav to Bharat Jodo Yatra
भारत जोड़ो यात्रा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा है कि वर्तमान समय में देश के हालात बेहद खराब हैं। देश को एकजुट करने की जरूरत है, जिसके लिए कांग्रेस द्वारा भारत जोड़ो यात्रा का संचालन किया जा रहा है। यह यात्रा सिर्फ कांग्रेस की न होकर सभी की है। कांग्रेस तो मात्र इसका संचालन कर रही है। यात्रा रोकने के लिए कोरोना का भय दिखाया जा रहा है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के यात्रा में शामिल होने के बाबत उन्होंने कहा कि बतौर यात्रा संयोजक सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को उनके स्तर से न्यौता दिया जाना है। तीन दिन से वह दौरे पर हैं। इसलिए बात नहीं हो पाईं। अब बात होगी।। बसपा अध्यक्ष मायावती ने यात्रा को सराहा है। अन्य कई छोटे दल यात्रा में शामिल हो रहे हैं।

विज्ञापन


ये बातें बृहस्पतिवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने मीडिया से बातचीत में कहीं। वह तीन जनवरी से यूपी में शुरू होने जा रही भारत जोड़ो यात्रा के लिए अलीगढ़ वासियों को न्यौता देने आए थे। इस दौरान मैरिस रोड पर स्वागत समारोह के दौरान उन्होंने कहा कि देश में हर वर्ग परेशान है। इसी का परिणाम है कि यात्रा को भरपूर समर्थन मिल रहा है। संपूर्ण विपक्ष एकजुट होकर यात्रा का स्वागत कर रहा है। अलीगढ़ और एएमयू ने हमेशा से एकजुटता, भाईचारे और प्यार का संदेश दिया है। इसलिए यहां यात्रा में बड़े समर्थन की उम्मीद है।
विज्ञापन


खुर्शीद ने कहा कि आज भाजपा के नेता टी-शर्ट पहनकर यात्रा कर रहे राहुल गांधी के पहनावे पर भी तंज कस रहे हैं। भाजपा को तो कोई क्या कर रहा है, क्या खा रहा है ,क्या पहन रहा है इस पर बिना बात तंज कसना ही आता है । लेकिन हम इसकी परवाह नहीं करते। अगर भाजपा हमारी विचारधारा का मुकाबला कर सकती है तो सामने आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल की भगवान श्री राम से तुलना पर उन्होंने कहा कि राम सबके अराध्य हैं। हम उनके आदर्श व पदचिह्नों पर चल रहे हैं। उनसे तुलना गलत है। देश के टुकड़े करने की बात कहने वाले अपनी सोच पर ध्यान दें। कांग्रेस को जोड़ने के सवाल पर कहा कि परिवार में छोटी मोटी बातें होती रहती हैं। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने कहा कि जब सदन में राहुल गांधी को बोलने नहीं दिया तो सड़क से संसद का रास्ता अपनाया है। उसी का परिणाम भारत जोड़ो यात्रा है। इस मौके पर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम, पूर्व विधायक व पूर्व हरियाणा प्रभारी विवेक बंसल ने भी संबोधित किया।

खुर्शीद का स्वागत
अलीगढ़ पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष बृजलाल खाबरी, भारत जोड़ो यात्रा के प्रदेश संयोजक सलमान खुर्शीद व राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम का हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रभारी विवेक बंसल के नेतृत्व में मथुरा रोड पर स्वागत किया गया। वहां से काफिले के साथ मैरिस रोड आए, यहां भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद कांग्रेसी वापस रवाना हो गए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ठा. संतोष सिंह, शहर अध्यक्ष सलाउद्दीन वसी, वरिष्ठ कांग्रेसी रूही ज़ुबैरी, श्यौराज जीवन, रूही जुबैरी, नदीम गफूरआदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed