फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Bharat Bhushan took music lessons from Ustad Inayat Ulla

उस्ताद इनायत उल्ला से भारत भूषण ने ली थी संगीत की शिक्षा

Tue, 14 Jun 2022 01:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Bharat Bhushan took music lessons from Ustad Inayat Ulla
अलीगढ़ में जन्मे और फिल्मी पर्दे पर चमके फिल्म अभिनेता भारत भूषण की जयंती (14 जून) आज है। उन्होेंने उस्ताद इनायत उल्लाह खां से शास्त्रीय संगीत की शिक्षा ली थी। उनकी ख्वाहिश महान गायक बनने की थी, लेकिन वह कलाकार बन गए।
विज्ञापन

भारत भूषण ने फिल्म मां, बैजू बावरा, आनंद मठ, मीनार, चैतन्य महाप्रभु, बसंत बहार, सम्राट चंद्रगुप्त सहित अन्य फिल्मों में शानदार अभिनय करके लोगों को अपना प्रशंसक बनाया था। भारत भूषण की प्रारंभिक शिक्षा दीक्षा धर्म समाज इंटर कॉलेज और कायस्थ पाठशाला (अब रघुवीर सहाय इंटर कॉलेज) में हुई थी। भारत भूषण के प्रशंसक अनिल वर्मा ने बताया कि वह गायन और अभिनय की इच्छा को पूर्ण करने के लिए कलकत्ता फिल्म उद्योग नगरी गए। उनकी पहली फिल्म भक्त कबीर थी। बड़े भाई फिल्म निर्माता-निर्देशक आर चंद्रा द्वारा लखनऊ में निर्मित फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई। भारत भूषण पहले पूना फिर बंबई चले गए। अनिल ने कहा कि भारत भूषण उस समय सबसे पढ़े लिखे अभिनेताओं में से एक थे। उन्होंने उनके नाम से एक प्रतिमा स्थापित करने की मांग की है। भारत भूषण के भतीजे दिनेश कुमार ने बताया कि चाचा जी को पढ़ने-लिखने का बहुत शौक था। उन्होंने लाइब्रेरी बना रखी थी, जिसमें हजारों किताबें थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed