फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   bharat Band: mob lynching

भीड़ हिंसा के विरोध में भारत बंद का रहा आंशिक असर

Sat, 06 Jul 2019 12:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
bharat Band: mob lynching
अमीर निशा मार्केट शुक्रवार को रही बंद। - फोटो : CITY OFFICE
भीड़ हिंसा के विरोध में विभिन्न संगठनों द्वारा शुक्रवार को हुआ भारत बंद का आंशिक असर रहा। शुक्रवार का जुमा होने के कारण ऊपरकोट, अमीरनिशां और कुछ मुसलिम बहुल्य इलाकों की दुकानें बंद रही। इनमें से अमीरनिशां का बाजार हर शुक्रवार को बंद रहता है लेकिन ऊपरकोट बाजार भीड़ हिंसा के विरोध में बंद रहा। इसके अलावा देहात के कुछ इलाकों में भी इक्कादुक्का दुकानें बंद रहीं।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस फोर्स की तैनाती रही। बाजारों में गश्त होती रही। इस आंदोलन को विफल करने के लिए पुलिस प्रशासन गुरुवार आधी रात से ही तैयारियां कर रहा था। खुफिया तंत्र, सर्विलांस टीमें, सुरक्षा बल सभी सक्रिय रहे और शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए जुटे रहे। कलेक्ट्रेट पर प्रशासन ने किसी के तंबू, टेंट आदि लगने ही नहीं दिए गए।इसके चलते बंद का आह्वान करने वाले संगठन कु छ कर ही नहीं सके, जबकि बाजार खुले और लोगों की चहलपहल देखी गई।
विज्ञापन

बहुजन क्रांति मोर्चा, बामसेफ, भारत मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा ने शुक्रवार को भारत बंद आंदोलन का आह्वान किया गया था। इस बंद को विफल करने के लिए डीएम चंद्रभूषण सिंह व एसएसपी आकाश कुलहरि ने पुलिसकर्मियों व अधिकारियों को हर सूरत में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश जारी किए थे। महानगगर को 11 सेक्टरों में तो देहात क्षेत्र में मजिस्ट्रेट एवं पुलिस तैनात कर दी गई। धार्मिक स्थलों व अराजक तत्वों की निगरानी रात भर की गई। सुबह जहां-जहां लोग एक गुट में इकट्ठे हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने एक साथ खड़ा नहीं होने दिया। वहीं कलेक्ट्रेट पर धरना देने के लिए लगाने आए टेंट व तंबुओं को पुलिस ने लगने ही नहीं दिया। ऐसे में संगठनों के पदाधिकारी निराश हो गए और एक तरफ बैठ गए। पुलिस ने भीड़ को कलेक्ट्रेट के अंदर भी घुसने नहीं दिया। जबकि बाजारों में लोग खरीददारी करने आए। रेलवे रोड, मदार गेट, रामघाट रोड, सेंटर प्वाइंट आदि क्षेत्रों में खूब चहल पहल रही। लोगों ने जमकर खरीददारी की।

भारत बंद का किया विरोध
रामलीला ग्राउंड पर युवाओं ने भारत बंद का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। यहां श्री राम भक्त ग्रुप के संस्थापक योगेश भैया ने भारत बंद का विरोध करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा। यहां वक्ताओं ने कहा कि हिंदुओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। अगर उत्पीड़न बंद नहीं हुआ तो हिंदुओं को सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर अरुण, पवन ठाकुर, अभिषेक कुमार, जितेंद्र कुमार, पंकज पुरी, बिजेंद्र मौजूद रहे।

सेंटर प्वाइंट खुली दुकानें।

सेंटर प्वाइंट खुली दुकानें।- फोटो : CITY OFFICE

रेलवे रोड़ पर खुला पड़ा बाजार।

रेलवे रोड़ पर खुला पड़ा बाजार।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed