फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Bhanpada road will be improved, Rs 60 lakh approved

Aligarh News: सुधरेगी भानपाड़ा की सड़क, 60 लाख मंजूर

Thu, 22 May 2025 02:05 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Bhanpada road will be improved, Rs 60 lakh approved
नगर के पाली रोड से मोहल्ला भानपाड़ा होते हुए खत्रीपाड़ा व बड़ाबाजार जा रही मुख्य सड़क को सुधारा जाएगा। इसके लिए नगर पालिका ने 60 लाख रुपये का बजट जारी कर दिया है। जिससे सीसी रोड, नाला, पुलिया और साइड पटरी का निर्माण होगा। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर इस सड़क का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

सड़क के बनने से प्राचीन हनुमान गढ़ी, रत्नेश्वर, शंकरगढ़, बड़ा महादेव, दुर्गा मंदिर, चामुंडा, सुंदरिया माता मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को काफी सुविधा होगी। चेयरमैन वीरेंद्र सिंह लोधी ने भी चुनाव में इस रोड का निर्माण प्राथमिकता से कराने का वादा किया था। चेयरमैन के अनुमोदन पर नगर पालिका ने इस सड़क के निर्माण के लिए बजट जारी कर दिया है।
विज्ञापन

अभी तक इस सड़क की हालत बेहद खराब है। कॉलेज जाना हो या मंदिर और पार्क, लोगों को इसी बदहाल सड़क से गुजरना पड़ता है। विभिन्न कॉलेज व स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र सबसे ज्यादा इसी सड़क से होकर गुजरते हैं। बरसात के दिनों में सड़क पर जलभराव हो जाता है, जिसके कारण मंदिरों में पूजा करने वाले भक्तों को बहुत परेशान होना पड़ता था। 10 वर्षों से लोग सड़क के निर्माण की मांग कर रहे थे। सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर अमर उजाला ने भी आवाज उठाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बयान--
इस सड़क के निर्माण में करीब 60 लाख रुपये का खर्च आएगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी कर जल्द ही निर्माण शुरू होगा।
-वीरेंद्र सिंह लोधी, चेयरमैन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed