फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Bhakiyu protested after a kidnapping report was filed against the Pradhan.

Aligarh News: प्रधान के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज होने पर भाकियू ने किया विरोध प्रर्दशन

Fri, 17 Oct 2025 02:41 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu protested after a kidnapping report was filed against the Pradhan.
कोतवाली के गांव थानपुर के प्रधान बृजकिशोर तोमर सहित तीन ग्रामीणों के खिलाफ अपहरण, मारपीट और एससी-एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज होने पर भाकियू टिकैत गुट के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार शाम चंडौस कोतवाली में नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

भाकियू के गभाना तहसील अध्यक्ष वीरकरन फौजी के साथ 50 से अधिक कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे और मुकदमे को खत्म कर सुनील कुमार व उसके दो भाइयों पर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग कर तहरीर दी। वीरकरन ने कहा कि अगर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो 25 अक्तूबर को कोतवाली पर महापंचायत की जाएगी। सीओ गभाना संजीव तोमर ने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है। इसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि थानपुर निवासी सुनील कुमार ने अपने छोटे भाई अनिल कुमार के साथ चार अक्तूबर को मारपीट कर अपहरण का आरोप लगाया था। इस मामले में थानपुर के ग्राम प्रधान बृजकिशोर तोमर, राघवेंद्र सिंह और अमित सहित तीन लोगो के खिलाफ चंडौस कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रधान ने खुद को निर्दोष बताया था। बुधवार 15 अक्तूबर को लापता युवक चंडौस कोतवाली पहुंच गया था। युवक ने सीओ गभाना के समक्ष बयान दर्ज कराए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed