{"_id":"639e1c5914e94b656b5b93cf","slug":"bhakiyu-adhikar-surrounded-the-police-station-against-harassment-aligarh-news-ali307176583","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: भाकियू अधिकार ने किया थाने का घेराव, चौकी प्रभारी जिरौली को हटाने की रखी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: भाकियू अधिकार ने किया थाने का घेराव, चौकी प्रभारी जिरौली को हटाने की रखी मांग
Sun, 18 Dec 2022 07:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Dec 2022 07:30 AM IST
सार
भारतीय किसान यूनियन अधिकार ने किसानों के साथ दादों थाने का घेराव किया। किसानों ने चौकी प्रभारी जिरौली को निलंबित करने एवं किसानों पर लगाए गए झूठे मुकदमों को खत्म करने की मांग रखी।
विज्ञापन
दादों थाने के बाहर धरने पर बैठे भाकियू अधिकार के कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्पीड़न व किसानों की अन्य समस्याओं को लेकर शनिवार को भारतीय किसान यूनियन अधिकार ने किसानों के साथ थाने का घेराव किया। किसानों ने थाने पर धरना देकर पुलिस पर भ्रष्टाचार व दलाली का आरोप लगाया। आक्रोशित सदस्यों ने चौकी प्रभारी जिरौली को निलंबित करने एवं किसानों पर लगाए गए झूठे मुकदमों को खत्म करने की मांग रखी।
विज्ञापन
आक्रोशित किसानों का कहना है कि 15 दिन के अंदर किसानों पर लगाए गए झूठे मुकदमे वापस लिए जाएं। चौकी प्रभारी पर भ्रष्टाचार, दलाल, रिश्वतखोर हाेने का आरोप लगाते हुए निलंबित करने की मांग की। किसानों चेतावनी दी है कि अगर मांगे पूरी नहीं हुईं, तो 15 दिन के बाद किसान यूनियन के कार्यकर्ता थाना दादों का दोबारा घेराव करेंगे।
विज्ञापन
यूनियन ने एसएसपी के नाम ज्ञापन एसओ रविचंद्रवाल को सौंपा। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अवधेश यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिव शंकर यादव, जिला अध्यक्ष कासगंज अनुज कुमार, जिला अध्यक्ष मैनपुरी माधव शास्त्री, जिला महासचिव बृजेश यादव, ओमपाल यादव, शैलेश यादव, मनोज कुमार, सुरेंद्र कुमार, सत्येंद्र कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
