फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Sisters eyes filled with tears after meeting brothers in jail

अटूट प्रेम : भाई दूज पर जेल में भाईयों को देख, छलछला उठे बहनों के नैना

Thu, 16 Nov 2023 01:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 16 Nov 2023 01:00 AM IST
सार

बहनें भाइयों को देख कर खुश होने के साथ ही भावुक भी हो गईं। टीका होने तक बहन और भाइयों ने व्रत किया। लंबी कतारों में बहनों ने काफी देर तक इंतजार किया। जब मुलाकात हुई तो वह तमाम परेशानी भूल गईं और उनके चेहरे पर मुस्कान आ गई।

विज्ञापन
Sisters eyes filled with tears after meeting brothers in jail
भाई को देख बहन रोक ने सकी आंसू - फोटो : संवाद

विस्तार

भाई दूज पर बड़ी संख्या में बहनें जेल में बंद भाईयों से मिलने पहुंची। भाइयों के माथे पर तिलक लगाया और दीर्घायु की कामना की। भाई बहन के इस अटूट प्रेम को देखकर जेल के अंदर मौजूद अन्य लोग भी भावुक हो गए। भाइयों से विदा लेकर जब बहनें वापस चलीं तो उनकी आखें छलछला गईं। 707 बहनों और 241 बच्चों ने भाइयों और अपने परिजनों से मुलाकात की। 12 पुरुषों ने भी जेल में बंद बहनों से मुलाकात की।

विज्ञापन


जेल प्रशासन ने इसके लिए विशेष व्यवस्था की थी। सभी बहनों को जेल के अंदर जाने की अनुमति दी गई थी। वरिष्ठ जेल अधीक्षक बृजेंद्र सिंह यादव ने बताया कि पर्व को देखते हुए भाई बहन को मिलने की अनुमति दी गई थी। भाइयों को दूज का टीका करने के लिए बड़ी संख्या में बहनें जेल परिसर पहुंचीं। उनकी मिलाई कराई। बहनों ने भाइयों को टीका किया।
विज्ञापन


बिलखती बहन

बहनें भाइयों को देख कर खुश होने के साथ ही भावुक भी हो गईं। टीका होने तक बहन और भाइयों ने व्रत किया। लंबी कतारों में बहनों ने काफी देर तक इंतजार किया। जब मुलाकात हुई तो वह तमाम परेशानी भूल गईं और उनके चेहरे पर मुस्कान आ गई। कई बहनें तो अपने जज्बातों पर ही काबू न रख सकीं और बिलख पड़ीं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में मुस्लिम बहनों ने भी जेल में पहुंचकर बंद भाईयों से मुलाकात की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed