फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   beyond any political boundry make kisaan mahapanchayat successful

किसान महापंचायत को सफल बनाएं : पूर्व सांसद

Fri, 02 Apr 2021 12:34 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
beyond any political boundry make kisaan mahapanchayat successful
मैरिस रोड स्थित होटल मेलरोज इन में आयोजित प्रेसवार्ता में जानकारी देते सपा नेता पूर्व सांसद चौध? - फोटो : CITY OFFICE
तीन अप्रैल को होने वाली किसान महापंचायत को सफल बनाने के लिए पूर्व सांसद और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चौधरी बिजेंद्र सिंह ने कहा कि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर इस आयोजन को सफल बनाएं। मैरिस रोड स्थित एक होटल में पत्रकारों वार्ता करते हुए बिजेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार के मुखिया नरेंद्र मोदी पर किसान आंदोलन के समर्थन में हो रहीं किसान महापंचायतों का कोई असर नहीं हो रहा है। जबकि लोकतंत्र में जनता की आवाज का ही मूल्य होता है।
विज्ञापन

िबजेंद्र सिंह ने कहा कि पंचायत चुनाव में समाजवादी पार्टी के झंडे तले राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुरू से लेकर किसानों के साथ हैं। समाजवादी पार्टी तीनों कृषि कानून के खिलाफ खड़ी हुई है। चुनावों के बाद जब खेतों में कटाई हो जाएगी उसके बाद फिर से हमारी किसान पंचायत शुरू हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि लगभग 128 दिन हो चुके हैं, किसानों को देश में आंदोलन करते हुए। वह कड़ाके की ठंड में खुले आसमान के नीचे पड़े रहे और अब तपती गर्मी भी शुरू हो गईं हैं, लेकिन प्रधानमंत्री बिल्कुल ऐसे हो गए हैं जैसे वो अज्ञान हैं।
विज्ञापन

अब उत्तर प्रदेश में पंचायती राज के चुनावों में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को गिन-गिन कर ऊपर से नीचे तक हराना है। जब तक चुनावों में भाजपा को किसान, मजदूर शिकस्त नहीं देंगे तब तक इस सरकार की बेशर्मी नहीं टूटेगी। बिजेंद्र सिंह ने कहा कि अभी गोंडा में तीन अप्रैल को किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत और उनके साथी आ रहे हैं। इगलास क्षेत्र की जनता और जिले के किसानों से अपील है कि वह दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सभी इस आयोजन में पहुंचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed