फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Besin Nagar Panchayat was formed in English rule, first election was held by raising hands

Aligarh News: अंग्रेजी हुकूमत में बनी थी बेसवां नगर पंचायत, हाथ उठाकर हुआ था पहला चुनाव

Mon, 10 Apr 2023 11:33 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Apr 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Besin Nagar Panchayat was formed in English rule, first election was held by raising hands
यूं तो जिले में विभिन्न नगर पंचायतों का अपना अलग इतिहास और खासियतें रही हैं। इन्हीें में शामिल है जिले की नगर पंचायत बेसवां। वैसे तो यह विश्वामित्र की तपोभूमि रही है और ब्रज की 84 कोस की परिक्रमा के लिए इसका नाम गिना जाता है। इस नगर पंचायत का गठन वर्ष 1808 में अंग्रेजी शासनकाल में हुआ था।
विज्ञापन



यहां सबसे पहले प्रशासक के रूप में अंग्रेज शासक ह्यूम को कार्यकाल रहा है। यह प्रदेश के साथ ही जिले की सबसे पुरानी नगर पंचायतों में शामिल है। सबसे रोचक बात है कि यहां पहले हाथ उठाकर चेयरमैन का चुनाव होता था। सबसे मजेदार तथ्य है कि यहां वर्ष 2017 में हुए चुनाव को छोड़कर अभी तक जितने भी चेयरमैन चुने गए हैं वह निर्दलीय ही चुने गए हैं।
विज्ञापन




देश को आजादी मिलने से पूर्व तक महादेव प्रसाद कपूर तीन बार चेयरमैन चुने गए। नगर पंचायत में जनता ही वार्ड के सदस्य से लेकर चेयरमैन का चुनाव हाथ उठाकर किया जाता था। इसके बाद मतदान होने लगा। बेसवां के अलावा जिले की नगर पंचायत कौड़ियागंज, जलाली, पिलखना एवं विजयगढ़ नगर पंचायत भी वर्ष 1861 में अंग्रेजी शासनकाल में नगर पंचायत बनी थीं। हरदुआगंज 1952, इगलास नगर पंचायत 1978 में बनी थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed