फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Began an effort to preserve the mansion of Sir Syed

सर सैयद की हवेली को संरक्षित करने का प्रयास शुरू

Thu, 24 Mar 2016 01:04 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला,अलीगढ़
ब्यूराे/अमर उजाला,अलीगढ़ Updated Thu, 24 Mar 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
Began an effort to preserve the mansion of Sir Syed
दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष अमानत उल्लाह खां से बातचीत करते एएमयू का प्रतिनिधि मंडल। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूराे
 एएमयू संस्थापक सर सैयद की दिल्ली के दरियागंज स्थित पुश्तैनी हवेली को संरक्षित करने एवं वहां सर सैयद संग्रहालय बनाने का प्रयास इंतजामिया द्वारा शुरू कर दिया गया है। इसको लेकर एक प्रतिनिधि मंडल ने दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष अमानत उल्लाह खां से भेंट कर बातचीत की।
विज्ञापन


इसके साथ ही कनॉट पैलेस स्थित ब्लाक बी में 28 सितंबर 1945 को हामिद अली खां द्वारा वक्फ समिति को एमएयू को दिए जाने पर चर्चा की। प्रतिनिधि मंडल के सदस्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष के अतिरिक्त लक्ष्मीनगर के विधायक नितिन त्यागी, बोर्ड के एसएम अली और शरीफ अहमद से भी मिले। बोर्ड के अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि संपत्ति का सर्वे कराकर प्रयास करेंगे कि वह भूमि विश्वविद्यालय को मिले। प्रतिनिधि मंडल में
विज्ञापन


एएमयू के प्रॉपर्टी विभाग के चीफ  सिक्योरिटी आफिसर मेजर अरकम खां, प्रॉपर्टी आफिसर आरिफ  और जनसंपर्क विभाग के सलाहकार डॉ. राहत अबरार शामिल थे। टीम के सदस्य सबसे पहले सर सैयद की पुश्तैनी हवेली को देखा और इस हवेली में रह रहे लोगों से भी बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि सर सैयद एवं एएमयू की संपत्ति को लेकर 18 मार्च को कुलपति जमीरउद्दीन शाह एवं सह कुलपति सैयद अहमद अली दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed