{"_id":"5813a8884f1c1b250ebc1e41","slug":"began-a-campaign-to-fill-the-form-in-support-of-three-divorce","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन तलाक के समर्थन में फार्म भरवाने का अभियान शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन तलाक के समर्थन में फार्म भरवाने का अभियान शुरू
अमर उजाला/ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
तीन तलाक के समर्थन में फार्म भरवाने का अभियान शुरू
- फोटो : Rupesh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आल इंडिया मुसलिम पर्सनल लॉ बोर्ड की पहल पर अलीगढ़ में भी तीन तलाक के समर्थन में फार्म भरने का काम शुरू हो गया है। पूरे देश से एक करोड़ फार्म भर कर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को भेजे जाएंगे, ताकि शरीयत के नियमों में कोई छेड़छाड़ न हो।
केंद्र पर सत्तारूढ़ मोदी सरकार के इरादे नाकाम हों। लखनऊ नदबा से आए हदीस के उस्ताद और मुफ्ती अतीक अहमद बस्तवी ने शहर मुफ्ती खालिद हमीद के साथ जुमे की नमाज अदा करने के बाद जामा मसजिद ऊपरकोट में फार्म भरने के अभियान का आगाज किया।
उन्होंने कहा कि शरीयत आसमानी फरमान है ये किसी आदमी ने नहीं लिखा है। इसलिए मजहबी जज्बातों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। केंद्र सरकार बेवजह ऐसे मुद्दों को तूल दे रही है जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हो हो रही हैं।
विज्ञापन
शहर मुफ्ती ने कहा कि शरीयत इंसानों का बनाया हुआ कानून नहीं है जो बदल दिया जाए। ये अल्लाह और उसके रसूल का बनाया हुआ है। जिसमें कोई तब्दीली नहीं की जा सकती है। और न ही मुसलमान कौम उसमें कोई तब्दीली चाहती है।
हिंदुस्तान के मुसलमान शरीयत पर कायम हैं और कयामत तक कायम रहेंगे। अगर मुसलमान नहीं चाहते कि इसमें कोई तब्दीली हो तो किसी और को कोई हक नहीं है कि मुसलमानों के जज्बात से खिलवाड़ करे। शहर मुफ्ती ने फार्म भर कर अभियान की शुरुआत की। इसके बाद वहां मौजूद लगभग 700 लोगों ने फार्म भरे। फार्म भरवाओ अभियान के संयोजक गुलजार अहमद ने बताया कि जामा मसजिद में लोगों के उत्साह को देखते हुए अब जगह-जगह कैंप लगाए जाएंगे।