फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Beer amateurs will save 12 crores

बीयर के शौकीनों की 12 करोड़ की होगी बचत

Mon, 15 Mar 2021 01:55 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 01:55 AM IST
विज्ञापन
Beer amateurs will save 12 crores
राहुल कुमार
विज्ञापन

जिले में बीयर के शौकीनों के लिए अच्छी खबर है। वित्तीय वर्ष 2021-22 में उनको करीब 12 करोड़ रुपये की बचत होगी। दरअसल, नई आबकारी नीति के तहत वित्तीय वर्ष 2021-22 में (आगामी एक अप्रैल 2021 से 31 मार्च 2022 तक) प्रति केन/बोतल 20 रुपये की कटौती होगी। इस कटौती का सीधा फायदा ग्राहकों को मिलेगा। आबकारी विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, जिले में सालभर में औसतन 60 लाख बीयर की केन/बोतलों की खपत होती है।
जिले में वर्तमान में 128 बीयर की दुकानें संचालित हैं। वर्ष 2020 के अंत तक जिले में आबकारी विभाग ने 60 लाख बीयर की केन/बोतल की खपत का आंकड़ा जुटाया था। इस बिक्री से विभाग को 56 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ था। जिला आबकारी अधिकारी धीरज शर्मा के मुताबिक, शासन की ओर से नई आबकारी नीति के तहत आगामी एक अप्रैल से बीयर की केन/बोतल पर वर्तमान दरों के मुकाबले 20 रुपये की छूट देने का एलान किया गया है। इस छूट को सरकार अपनी ड्यूटी से नहीं बल्कि बीयर निर्माता कंपनी अपने लागत मूल्य, दुकानदार के बिक्री प्रतिशत से कटेगी। बीयर की खपत को बढ़ाने के उद्देश्य से शासन की ओर से यह फैसला लिया गया है। प्रत्येक निर्माता कंपनी इसी शर्त के आधार पर उप्र के प्रत्येक जिले में बीयर की बिक्री करेगी।
विज्ञापन

शराब के दामों में हो जाएगी बढ़ोतरी
आबकारी विभाग के मुताबिक, इस बार सरकार ने शराब की दुकानों की फीस में वृद्धि कर दी है। इसके साथ ही शराब के दाम भी 10 से 15 प्रतिशत बढ़ाने का निर्णय हुआ है। इसके चलते शराब के शौकीनों को शौक पूरा करने के लिए वर्तमान के मुकाबले एक अप्रैल से अधिक जेब ढीली करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

2021-22 के लिए दुकानों का हुआ आवंटन, 491 दुकानों के लाइसेंस का हुई नवीनीकरण
आबकारी विभाग की ओर से हर साल की तरह इस बार भी आगामी वित्तीय वर्ष के लिए शराब, बीयर, भांग, मॉडल शॉप, बार के लाइसेंस का आवंटन कर दिया है। वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए जिले में 511 दुकानों की लिस्टिंग नीलामी के लिए हुई। इसमें से 4 दुकानों (दो बीयर, एक अंग्रेजी व एक देसी शराब की दुकान) को छोड़कर अन्य की नीलामी हो गई। इनमें से 491 दुकानों का आवंटन पूर्व के ही लाइसेंसियों को हुआ है। जिला आबकारी अधिकारी धीरज शर्मा के मुताबिक जिले में जो चार दुकान रह गई हैं। उनके संबंध में शासन को अवगत कराया गया है। इन दुकानों के लाइसेंस जारी करने के लिए शासन से नई गाइडलाइन आएगी, उसके तहत इनका आवंटन नीलामी प्रक्त्रिस्या के तहत ही होगा।
एक नजर आंकड़ों पर
कुल दुकान 511
कुल बीयर की दुकान 128
कुल अंग्रेजी शराब की दुकान 109
कुल बार 08
कुल भांग के ठेके 13
कुल देसी शराब की दुकान 249
कुल मॉडल शॉप 04
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed