फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Beds and doctors sought from private hospitals

निजी अस्पतालों से मांगी बेड व डॉक्टरों की उपलब्धता

Tue, 20 Apr 2021 12:47 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
Beds and doctors sought from private hospitals
कोरोना के बढ़ते प्रसार को देखते हुए जिला प्रशासन ने जिले के सभी निजी अस्पतालों से उनके यहां उपलब्ध साधारण बेड, ऑक्सीजन बेड, डॉक्टरों की उपलब्धता की सूची आईएमए के माध्यम से मांगी है। डीएम ने कहा कि महामारी के इस दौर में जिले के हरेक नागरिक को प्रशासन के साथ खड़ा होना पड़ेगा। तभी इस महामारी से निपटा जा सकेगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के साथ बैठक करते हुए कहा कि कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सीएमओ जनपद के समस्त एल-1 चिकित्सालयों तथा एल-2 चिकित्सालय पंडित दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय में जनरल वार्ड तथा ऑक्सीजन के बेड बढ़ाएं। इसके अतिरिक्त निजी पैथोलॉजी लैब संचालक समय से जांच कर कोविड-19 का डाटा पोर्टल पर अपडेट किया जाना सुनिश्चित करें। इधर, कोविड-19 के उपचार के लिए निजी चिकित्सालय जीवन ज्योति हॉस्पिटल, शेखर सर्राफ मेमोरियल (रूसा हॉस्पिटल), नारायण हॉस्पिटल अपने चिकित्सालयों में कोविड-19 के उपचार की समस्त व्यवस्थाओं को पूर्ण करें। मंगलायतन विवि के अस्पताल में आज से कोविड-19 से संक्रमित मरीजों को उपचार के लिए भेजें। आईएमए बैठक कर यह सुनिश्चित करें कि निजी चिकित्सालयों में कुल कितने बेड उपलब्ध, तथा कितने आईसीयू के बेड उपलब्ध हैं। इसकी सूचना तत्काल मुख्य चिकित्साधिकारी एवं कोरोना कंट्रोल रूम प्रभारी दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed