फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Become self-sufficient and fight bouts of evils

आत्मनिर्भर बनें और बुराइयों का डटकर करें मुकाबला 

Tue, 19 Feb 2019 12:52 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Tue, 19 Feb 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
Become self-sufficient and fight bouts of evils
अमर उजाला अपराजिता अभियान के तहत शपथ दिलाते एबीएसए। - फोटो : Amar Ujala
महिला सशक्तिकरण, महिलाओं की सुरक्षा और उनकी गरिमा की रक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए अमर उजाला का अपराजिता 100 मिलियन स्माइल के तहत ब्लाक संसाधन केंद्र पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व माध्यमिक विद्यालय सादाबाद और इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने नारी के सम्मान और गरिमा को अक्षुण रखने की शपथ ली। 
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरूआत एबीएसए सुबोध कुमार पाठक ने मां सरस्वती के छविचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की। एबीएसए ने कहा कि नारी गरिमा के प्रति जिम्मेदारी और संवेदनशीलता से काम करना हमारा कर्तव्य है। छात्राओं, महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए। अगर कहीं कुछ गलत हो रहा है, तो उसका मुकाबला करें, डरें नहीं।
विज्ञापन


अमर उजाला का यह अभियान नारी सशक्तिकरण की दशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। प्रदेशभर में चल रहे इस अभियान का सकारात्मक असर देखा जा रहा है। शासन स्तर से भी महिलाओं की सुरक्षा और उनका आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए कई तरह की योजनाओं को लागू किया गया है। तदुपरांत एबीएसए ने नारी गरिमा, अक्षुण्णता की शपथ ग्रहण कराई। प्रधानाचार्य जितेंद्र सिंह, एबीआरसी रंधीर सिंह ने कहा कि बेटियां अपने आप को कमजोर महसूस न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


नारी की गरिमा पर कोई आंच न आए, इसके लिए शासन स्तर से काफी कड़े नियम बनाए गए हैं। रानी लक्ष्मीबाई का उदाहरण देते हुए का है कि एक अकेली महिला ने अपने साहस और हिम्मत का परिचय देते हुए अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिए थे। शिक्षक योगेश शरण शर्मा ने कहा कि जिसे कभी हराया न जा सके, वह अपराजिता है।

महिलाएं, छात्राएं आत्मनिर्भर बनें और बुराईयों का डटकर मुकाबला करें। इस मौके पर एबीबारसी माधव उपाध्याय, राकेश कुमार, लवकुश चौधरी, महेंद्र शर्मा, भूरी सिंह, बबली, शालिनी, संचिता, रचना, दिशा गुप्ता, प्रज्ञा रंजन, श्रुति पचौरी, प्रेमपाल, मोनी, संध्या, देवेंद्र सहित अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद थे। 

पोस्टर प्रतियोगिता में अव्वल रहीं इंदु, वर्षा और अंशु 
अपराजिता अभियान के तहत पूर्व माध्यमिक विद्यालय सादाबाद में पोस्टर प्रतियोगिता भी कराई गई। प्रतियोगिता में नारी सशक्तिकरण को लेकर छात्राओं ने चित्र बनाए। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, मीना आदि की चित्रकारी कर प्रतिभा का प्रदर्शन किया।


इस प्रतियोगिता में कक्षा आठ की छात्रा इंदु ने प्रथम, वर्षा ने द्वितीय और अंशु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एबीएसए सुबोध कुमार पाठक ने बताया कि इन छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed